कोविड सेंटर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, संक्रमित महिला के साथ वार्ड बॉय ने की दुष्कर्म की कोशिश
कोविड सेंटर में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं, संक्रमित महिला के साथ वार्ड बॉय ने की दुष्कर्म की कोशिश
Share:

नई दिल्ली: देश और दुनिया कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के आगे घुटने टेकने की स्थिति में हैं। साथ ही संक्रमित लोगों को अस्पतालों में जगह और ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संक्रमित महिलाओं के लिए मानों कोविड सेंटर भी सुरक्षित नहीं बचे हैं। 

दरअसल, मध्यप्रदेश के ग्वालियर में ऐसी ही एक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। यहां कोविड सेंटर में तब्दील किए गए एक होटल में भर्ती एक 50 साल की महिला के साथ वार्ड ब्वाय ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी के रविवार को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, शनिवार और रविवार को वार्ड ब्वाय विवेक लोधी ने दो बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। 

महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि जब वार्ड में कोई नहीं था तो वार्ड ब्वाय आकर बलात्कार को कोशिश करने लगा और महिला के परिवार वालों के आते ही भाग खड़ा हुआ। पीड़िता के बेटे ने कंपू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एएसपी हितिका वसल ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता के परिवार ने उस अस्पताल पर भी लापरवाही का इल्जाम लगाया, जिसके माध्यम से वे कोविड सेंटर में आए थे।

जमा पूंजी पर बोनस देने के बहाने लाखों की ठगी कर रहे गिरोह का हुआ पर्दाफाश, जानिए पूरा मामला

मुंबई: असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने किया महिला पुलिस अधिकारी से दुष्कर्म

कोरोना पॉजिटिव महिला से वार्डबॉय ने की बलात्कार की कोशिश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -