मध्यप्रदेश चुनाव: आज भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, महिलाओं और किसानों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा
मध्यप्रदेश चुनाव: आज भाजपा जारी करेगी घोषणा पत्र, महिलाओं और किसानों के लिए हो सकती है बड़ी घोषणा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समृद्ध मप्र के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, इस बार भाजपा प्रदेश की महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र लाई है. इसमें राज्य की आधी आबादी के लिए कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणाएं हो सकती हैं. महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र के अलावा भाजपा ने कांग्रेस के किसानों की कर्ज माफी के वचन का हल निकाला है. भाजपा किसानों के लिए फसल पर प्रति क्विंटल बोनस की जगह अब प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस देने का ऐलान कर सकती है.

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा मोदीजी बोलते हैं झूठ

इसके साथ ही किसानों की उपज के निर्यात के लिए पोर्ट बनाने की ऐलान भी किया जा सकता है. शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा घोषणा पत्र जारी किया जाएगा. इसके साथ ही अपने घोषणा पत्र में भाजपा, जीएसटी लागू होने के बाद मप्र को लॉजिस्टिक हब बनाने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निजी संस्थानों को अधिक मौके देने का वादा भी कर सकती है.

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: सागर में आज दो दिग्गज नेता भरेंगे हुंकार

भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए अपने घोषणा पत्र को 'समृद्ध मप्र के लिए दृष्टि पत्र' नाम दिया है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यू इंडिया से जुड़े कई नए आइडियाज को भी सम्मिलित किया गया है. इसके अलावा भाजपा द्वारा युवाओं के लिए बड़ी योजना का ऐलान हो सकता है क्योंकि मप्र में डेढ़ करोड़ से ज्यादा ऐसे वोटर हैं, जिनकी उम्र 18 से 29 साल के बीच है, तो जाहिर है कि उन्हें साधने के लिए भाजपा ऐसा कर सकती है. 

खबरें और भी:-

मां यशोधरा के लिए चुनाव में उतरा बेटा, अमेरिका से आकर संभाली प्रचार की कमान

मध्यप्रदेश चुनाव: राज्य के दो दर्जन से ज्यादा गांव में प्रचार के लिए नहीं जा पा रहे राजनेता, ये है वजह

मध्यप्रदेश चुनाव 2018: चुनावी रण की स्थिति हुई साफ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -