भारत जोड़ो या कांग्रेस तोड़ो ? राहुल की 'यात्रा' के बीच भाजपा में शामिल हुए 700 कांग्रेसी
भारत जोड़ो या कांग्रेस तोड़ो ? राहुल की 'यात्रा' के बीच भाजपा में शामिल हुए 700 कांग्रेसी
Share:

इंदौर: राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। अब मध्य प्रदेश में  कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के पूर्व MLA बाबूलाल मेवरा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दमन थाम लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मेवरा और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि, राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों मध्य प्रदेश में ही है। राज्य में यात्रा को आज रविवार (27 नवंबर) को पांचवां दिन है। 

लेकिन, राहुल की इस यात्रा के इस बीच कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे। विगत शुक्रवार को पूर्व सीएम कमल नाथ के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक उनके मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस श्योपुर के दिग्गज नेता व विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व MLA बाबूलाल मेवरा अपने 700 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। विजयपुर में आयोजित किए गए भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व MLA समेत पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने कहा कि वे पार्टी से खफा होकर बसपा, फिर कांग्रेस में चले गए थे, मगर वे राष्ट्रवादी हैं। एक दिन पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया था। आज अपनी पार्टी में घर वापसी कर ली है। उन्होंने कहा कि मरते दम तक भाजपा में ही रहूंगा।

'मोदी के आशीर्वाद के साथ ठाकरे-शिवसेना का नाम चाहते हैं', उद्धव का आया बड़ा बयान

MCD चुनाव: कट्टर ईमानदार AAP के उम्मीदवार 'अपराधी' क्यों ? ADR रिपोर्ट से उठे सवाल

जहां वीर सावरकर ने गुजारे थे 10 साल, भारत आते ही उस 'सेलुलर जेल' को देखने पहुंचा G-20 प्रतिनिधिमंडल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -