MP: बालाघाट में जब्त हुए 5 करोड़ के नकली नोट
MP: बालाघाट में जब्त हुए 5 करोड़ के नकली नोट
Share:

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में हाल ही में पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है इस तरफ से पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस का कहना है उन्होंने 5 करोड़ के नकली नोट बरामद किए हैं। इसके अलावा 8 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है जब्त किए गए नोटों में 10 रुपए से लेकर 2 हजार तक के नोट शामिल है। जिस गिरोह को पकड़ा गया है वह बालागाट और महाराष्ट्र के गोंदिया में नकली नोट चला रहा था।

मिली जानकारी के तहत गिरफ्तार किए गए 8 लोगों में से 6 बालाघाट और 2 गोंदिया के हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इन नकली नोटों का नक्सली कनेक्शन भी हो सकता है। इसी के साथ बालाघाट एसपी अभिषेक तिवारी ने बीते रविवार को कहा कि, ''बैहर और बालाघाट में नकली नोटों को खपाने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो दिन तक बैहर पुलिस के साथ ऑपरेशल चलाया गया। इसमें बालाघाट से 6 आरोपियों को 8 लाख रुपए के नकली नोट के साथ पकड़ा गया।''

पुलिस ने बताया पूछताछ में आरोपियों ने महाराष्ट्र के गोदियां जिले से नकली नोट सप्लाई करने की बात कबूल की है। यह सब होने के बाद बालागाट पुलिस ने गोंदिया पुलिस की मदद से दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। आपको हम यह भी बता दें कि इससे पहले भी करीब 5 लाख रुपए की नकली नोट की खेप के साथ मार्च में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

भारत सरकार के साथ तकरार के बीच Twitter के 'शिकायत अधिकारी' ने दिया इस्तीफा

परमाणु गतिविधियों को आईएईए के साथ नहीं किया जाएगा साझा: ईरान

10 साल लिव इन में रहने के बाद लड़के ने कर दी लड़की की हत्या, जानिए पूरा माजरा?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -