कमलनाथ सरकार में ये क्या पढ़ रहे बच्चे ? 10वीं की किताब में गाँधी जी को बताया 'कुबुद्धि'
कमलनाथ सरकार में ये क्या पढ़ रहे बच्चे ? 10वीं की किताब में गाँधी जी को बताया 'कुबुद्धि'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई मॉड्यूल बुक में बड़ी गलती सामने आई है। दरअसल, टेस्ट पेपर-3 के पेज नंबर 46 पर गांधीजी को "कुबुद्धि" कहा गया है। बताया जा रहा है ‎कि इस मॉड्यूल का प्रयोग पिछले कई महीनों से विद्यार्थियों को पढ़ाने को किया जा रहा है। बता दें ‎कि राज्य शिक्षा विभाग ने यह मॉड्यूल ऐसे विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है, जो पढ़ने में थोड़े कमजोर हैं।

इसे प्रदेश के प्रत्येक सरकारी स्कूल में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि एक शिक्षिका नीलम वसानिया ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक करार दिया है। उन्होंने कहा कि टीचर, विद्यार्थियों को पढ़ाते समय इस गलती को अपने आप सही कर देते हैं। मॉड्यूल की जिस लाइन पर विवाद है। उसका अर्थ है, "कुबुद्धि बेहद अवगुणी और शराबी था और गांधीजी जैसा जीवन जीता था।" नीलम ने बताया, "यह प्रिंटिंग में हुई चूक है।

उन्होंने कहा कि जहां गांधीजी लिखा है, वहां गैम्बलिंग लिखा जाना चाहिए था। यह प्रिंटिंग की ही चूक है, मॉड्यूल तैयार करने वाला कोई एक्सपर्ट ऐसी चूक नहीं करेगा।" उन्होंने कहा कि, "हम जब बच्चों को पढ़ाते हैं तो इस शब्द को ठीक कर देते हैं।" कांग्रेस प्रवक्ता विभा पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, "यह बड़ी चूक है। जो भी लोग इस प्रश्नपत्र को तैयार करने में शामिल थे, उनके खिलाफ जांच होगी और कार्रवाई की जाएगी।"

क्या नोएडा में 35 रुपए किलो बिक रहा प्याज ? हकीकत जानकर उड़ जाएंगे होश

गिरती अर्थव्यवस्था के लिए राहत भरी खबर, GST कलेक्शन में हुआ बड़ा सुधार

6 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंची जीडीपी ग्रोथ रेट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -