माधुरी के पति ने ली नई कार तो ख़ुशी से झूमि एक्ट्रेस
माधुरी के पति ने ली नई कार तो ख़ुशी से झूमि एक्ट्रेस
Share:

मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके पति व डॉक्टर श्रीराम नेने की खुशियां इस समय 7वें आसमान पर बने हुए है। अभिनेत्री के पति श्रीराम ने टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV Dark Edition खीरीद ली है। इस कार का मूल्य 17.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। श्रीराम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर कार की झलक भी फैंस के साथ साझा कर दिया है।

श्रीराम नेने ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।'' वीडियो में देखा जा सकता है कि Tata Nexon EV का लुक बहुत शानदार है और फीचर्स  के केस में भी यह जबरदस्त है। माधुरी के पति द्वारा खरीदी ब्लैक लुक की EV को देख फैंस भी बहुत प्रभावित हो चुके है और कमेंट कर उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाईयां भी देने में लगे हुए है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिसके पूर्व  माधुरी दीक्षित और उनके पति ने मुंबई में एक नया घर किराए पर लिया हुआ था। रिपोर्ट्स का कहना है कि इस घर के हर माह का रेंट 12.5 लाख रुपये है। माधुरी का ये घर मुंबई के पॉश क्षेत्र वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। यह 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है। माधुरी के वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार वेब सीरीज द फेम गेम में देखा गया था।

 

लाउडस्पीकर से अजान पर बैन के पक्ष में अनुराधा पौडवाल, कहा- 'अगर वो करेंगे तो हम...'

भतीजी संग क्वालिटी टाइम बिता रहे विक्की, फोटो शेयर कर कही ये बात

अपनी इस फिल्म के लिए साथ काम करके अनिल और वरुण ने बिताया खास समय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -