सबके सामने मधुरिमा ने कर डाली इस एक्टर की पिटाई, सामने आया VIDEO
सबके सामने मधुरिमा ने कर डाली इस एक्टर की पिटाई, सामने आया VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 के प्रीमियर डेट की घोषणा हो गई है। फिर से शो में नई-नई कॉन्ट्रोवर्सीज देखने को मिलेंगी। वहीं शो के पुराने किस्से भी रह रहकर याद आएंगे। हम ही क्या स्वयं बिग बॉस को पुराने झगड़े याद आ रहे हैं। इसी के साथ बिग बॉस के निर्माता ये भी दावा कर रहे हैं कि इस बार का सीजन उससे भी अधिक कॉन्ट्रोवर्शियल रहेगा। टीवी के विवादित कपल माने जाने वाले मधुरिमा तुली एवं विशाल आदित्य सिंह की प्रेम कहानी उन दिनों बहुत चर्चा में थी। एक झगड़े के पश्चात् मधुरिमा ने विशाल को फ्राय पैन से भी मारा था। ये कांड उस समय काफी ख़बरों में आया था। हालांकि विशाल ने भी मधुरिमा पर पानी फेंका था, मगर आलोचना का शिकार मधुरिमा ही हुई थीं। 

बिग बॉस ने इस झगड़े के वीडियो को साझा किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मधुरिमा ने विशाल को इतनी जोर से मारा कि फ्राय पैन का हैंडल ही टूट गया। वहीं विशाल ने भी मधु पर पानी गिराया। बिग बॉस ने इस वीडियो को साझा कर कहा- एक किस्सा जिसकी आवाज, आज तक गूंजती है बिग बॉस के किचन में। ये झगड़ा उस समय बहुत वायरल हुआ था। दोनों एक दूसरे से चंद्रकांता सीरियल के सेट पर मिले थे। वहां से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना आरम्भ किया। दोनों ने साथ में ही इस शो में एंट्री ली थी। मगर बिग बॉस के चलते उनके रिश्तों की खटास और बढ़ती ही गई। तत्पश्चात, दोनों का ब्रेकअप हो गया था। मधुरिमा ने इसके बाद बोला था कि वो तनाव में आ गई थीं। उन्होंने कलर्स से वापस इस वीडियो को ना दिखाने की मांग भी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वही ये ट्रेलर दिखा कर निर्माताओं ने साबित कर दिया है कि आने वाला सीजन और भी अधिक खतरनाक हो सकता है। संभव है कि शो में और भी अधिक लड़ाई-झगड़े देखने को मिलेंगे। प्रशंसक भी निर्माताओं की इस बात से बहुत रिलेट करते हैं। उन्होंने भी कमेंट कर इस सीन को एपिक बताया और कहा- ये सीजन और इसके प्रतियोगी सबसे मजेदार थे। इस सीजन के सभी लोग सबसे अधिक मशहूर हुए हैं।

'चोली के पीछे क्या है' पर जमकर नाची अंकिता, वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश

साड़ी में मोनालिसा ने लगाया ग्लैमर का तड़का, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

बिना कपड़ों के इस एक्ट्रेस ने शेयर कर डाली तस्वीर, देखकर बेहाल हुए फैंस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -