माधुरी दीक्षित के दीवाने हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दोनों को साथ देखकर शहनाज गिल ने दी ये प्रतिक्रिया
माधुरी दीक्षित के दीवाने हुए सिद्धार्थ शुक्ला, दोनों को साथ देखकर शहनाज गिल ने दी ये प्रतिक्रिया
Share:

बॉलीवुड की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित शानदार अभिनेत्रियों में से हैं। उनके अभिनय के साथ-साथ उनके प्रशंसक माधुरी के डांस पर भी फिदा हैं। उनकी एक अदा पर लोग दीवाना हो जाते हैं। माधुरी दीक्षित आज भी सभी के दिलों पर राज करती हैं। उनका अब एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोकप्रिय स्टार सिद्धार्थ शुक्ला संग डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार केमेस्ट्री प्रशंसकों को बहुत लुभा रही है। आपको बता दें ये वीडियो सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

दरअसल उनका यह वीडियो रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के समय का है, जहां माधुरी रेड कलर की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं वहीं सिद्धार्थ भी ब्लैक पैंट-शर्ट में बहुत हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी मूवी 'राम लखन' के सुपरहिट सांग 'तेरा नाम लिया' पर रोमांटिक डांस करती दिखाई दे रही हैं। वही सिद्धार्थ और माधुरी का ये वीडियो देखकर प्रशंसक हैरान रह गए हैं और दोनों के एक्ट की खूब प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ के इस वीडियो पर शहनाज गिल की प्रतिक्रिया ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने 'Wow' लिखा है।

प्रतिक्रियां की बात करें तो एक फैन ने कमेंट कर लिखा है 'इस एपिसोड की प्रतीक्षा रहेगी', तो दूसरे फैन ने कहा, 'माधुरी और सिद्धार्थ की जोड़ी कमाल लग रही है।' इसके अतिरिक्त बाकी लोगों ने हार्ट इमोटिकॉन साझा किया वहीं सिद्धार्थ ने वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इस वीकेंड डांस दीवाने 3 के सेट पर देखिए अगस्त्य राव को।' बिग बॉस 13 के विनर तथा अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में उनकी सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 रिलीज हुई है। जिसको उनके प्रशंसक बहुत प्यार दिया। 

बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी को मिला शानदार सरप्राइज, देखकर बोली अभिनेत्री- मुझे बेहद अच्छा लग रहा है।।।

टीवी पर जल्द होगा ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का शानदार आगाज, क्या नजर आएंगी किरण खेर?

Video: 'जगत मम्मी' बन चुकीं हैं श्वेता तिवारी, खुद शेयर की जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -