सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित को लगा सबसे बड़ा झटका
सरोज खान के निधन से माधुरी दीक्षित को लगा सबसे बड़ा झटका
Share:

बॉलीवुड में काफी समय तक लोगों के दिलों में राज करने वाली सरोज खान अब इस दुनिया में है। जी दरअसल उन्होंने आज यानी शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली है और दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको पता हो उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट है। वैसे इस समय सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं लेकिन सबसे अधिक सदमे में है माधुरी दीक्षित। आपको बता दें कि सरोज खान का निधन माधुरी दीक्षित को आहत कर गया है। आप जानते ही होंगे माधुरी ने सरोज खान संग बहुत से बेहतरीन गानों पर काम किया है।

वहीं आज तक इंडस्ट्री में दोनों की जोड़ी को सुपरहिट माना जाता है और ऐसी जोड़ी दोबारा बन नहीं पाई। ऐसे में इस समय माधुरी को यह महसूस हो रहा है कि उन्होंने अपनी दोस्त और गुरु को हमेशा के लिए खो दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 'अपने दोस्त और गुरु सरोज खान के निधन से मैं सदमे में हूं। मैं आपकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी क्योंकि आपने ने ही मुझे मेरे डांसिंग टेलैंट को अच्छे से निखारने का मौका दिया था। इस दुनिया ने एक अद्भुत टैलेंट को खो दिया है।

आपकी बहुत याद आएगी। परिवार के प्रति मेरी संवेदाएं हैं।' इसके अलावा आपको हम यह भी बता दें कि माधुरी खुद इस बात को मानती है कि करियर की शुरूआत में सरोज खान ने उनका साथ ना दिया होता तो आज वह बेहतरीन डांसर नहीं होती। वैसे केवल इतना ही नहीं बल्कि सरोज खान के संघर्ष के दिनों में माधुरी ने भी उनकी मदद की थी। जी हाँ दोनों ने साथ मिलकर बॉलीवुड को कई ऐसे गाने दिए हैं जिन पर लोग आज भी खूब जमकर नाचते है।

सुपुर्द-ए-खाक हुईं सरोज खान, आखिरी विदाई देने पहुंचे परिवार के लोग

सुशांत के लिए था सरोज खान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

30 साल बड़े व्यक्ति से की थी सरोज खान ने शादी, बच्चे होने के बाद पता चली पति की खौफनाक सच्चाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -