सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो
Share:

बॉलीवुड की हम आपके है कौन गर्ल माधुरी दीक्षित 54 वर्ष की उम्र में भी जब-जब स्टेज पर आती हैं, तब-तब फैंस की सांसे रुक सी जाती हैं। माधुरी के एक्सप्रेशंस आज भी फैंस को घायल कर देते है। जिनका नमूना वो इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' में दिखाती हुई दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने शो के सेट पर नया परफॉर्मेंस दिया है। जिसका वीडियो आउट होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

दरअसल, कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी दीक्षित का नया डांस वीडियो शेयर किया है। जिसमें हम आपके है कौन गर्ल स्काई ब्लू और पिंक कलर के एंब्रॉयडरी वाले लहंगे में शाहरुख खान की फेमस फिल्म 'कल हो न हो' के गाने 'प्रिटी वुमन' पर बेहतरीन डांस करती हुई नज़र आ रही है। माधुरी दीक्षित के साथ शो के कंटेस्टेंट्स और कोरियोग्राफर्स भी दिखाई दे रहे है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित  के इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम पर 57 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस और उनके डांस की तारीफ करने के साथ ही इस एपिसोड को टीवी पर देखने की बेताबी व्यक्त करते हुए नज़र आ रहे है। अभिनेत्री के लुक की बात की जाए उन्होंने स्काई ब्लू और पिंक कलर के एंब्रॉयडरी वाले लहंगे के साथ बालों की चोटी बनाई हुई है। साथ ही लाइट पिंकिश मेकअप में माधुरी हमेशा की तरह बेहद सुन्दर लगी हैं।

माधुरी दीक्षित के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म्स 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में देखा गया था। जिसमें अभिनेत्री का किरदार फैंस को बहुत पसंद आया। वहीं, माधुरी इन दिनों डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3'को जज कर रही हैं। जहां से उनके बेहतरीन डांस वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

 

आज सेवामुक्त हो जाएगा इंडियन नेवी का INS संध्याक, 40 वर्षों तक की देश की सेवा

होश उड़ा देने वाली है इस हफ्ते की TRP लिस्ट, अनुपमा ने मारी पलटी

क्या ब्याज दरों में होगा बदलाव ? मौद्रिक नीति का ऐलान कर रहे RBI गवर्नर शक्तिकांत दास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -