'मेरा दिल ये पुकारे...' पर नाची माधुरी दीक्षित, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स
'मेरा दिल ये पुकारे...' पर नाची माधुरी दीक्षित, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' गाने का फीवर छाया हुआ है। इस गाने पर जबसे पाकिस्तानी लड़की आयशा का वीडियो वायरल हुआ है, तब से ये गाना इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड में है। केवल लड़कियां ही नहीं, बल्कि कई लड़के भी आयशा की भांति डांस करके अपने वीडियो साझा कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। 

'मेरा दिल ये पुकारे आजा...' गाने के वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए माधुरी दीक्षित ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में माधुरी पाकिस्तानी लड़की आयशा के डांस मूव्स को कॉपी करती हुई देखी जा सकती हैं। माधुरी फुल ग्रेस के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने इस ट्रेंड में फिर से जान डाल दी है। वायरल गाने पर माधुरी का डांस उनके प्रशंसकों को तो बहुत पसंद आ रहा है। मगर कई यूजर्स माधुरी को इस गाने पर डांस करने पर ट्रोल कर रहे हैं।

वही एक शख्स ने माधुरी के डांस को वायरल गर्ल आयशा के डांस संग कंपेयर करके लिखा- उससे अच्छा नहीं है मैम सॉरी। एक दूसरे शख्स ने लिखा- प्लीज मैम ये ट्रेंड नहीं। एक अन्य शख्स ने लिखा- ये ट्रेंड अब इरिटेटिंग बन गया है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। वीडियो में माधुरी दीक्षित नेट की खूबसूरत साड़ी में दिखाई दे रही हैं। माधुरी की साड़ी पर हैवी वर्क हुआ है। माधुरी दीक्षित ने ईयरिंग्स और कंगन पहनकर अपने लुक में चार्म एड किया है। ग्लोइंग मेकअप एवं ओपन हेयर में माधुरी स्टनिंग लग रही हैं। वही माधुरी दीक्षित का ये वीडियो भी इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

ये शख्स सेट पर करता था शैलेश लोढ़ा का सबसे ज्यादा शोषण, अब हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट पर छाया रश्मि देसाई का ये लुक, दिल थामकर देंखे तस्वीरें

बिग बॉस के घर में होगा शॉकिंग एविक्शन, नाम जानकर फैंस को लगेगा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -