डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंची शगुफ्ता अली, माधुरी दीक्षित ने दिए इतने रुपए
डांस दीवाने 3 के सेट पर पहुंची शगुफ्ता अली, माधुरी दीक्षित ने दिए इतने रुपए
Share:

अभिनेत्री शगुफ्ता अली को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं हैं। जी दरअसल शगुफ्ता अली आर्थिक तंगी और कई बीमारियों से जूझ रही हैं और इसी के चलते कई लोग उनकी मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। इस समय कई बॉलीवुड सितारे हैं जो उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। अब हाल ही में शगुफ्ता अली ‘डांस दीवाने 3’ के मंच पर पहुंचीं। इस शो को माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया जज करते हैं। वहीँ जब शगुफ्ता अली शो के सेट पर पहुंची तो इस एपिसोड में अनिल कपूर भी मेहमान बनकर पहुंचे थे। आपको बता दें कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया शो को होस्ट करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शो के दौरान हर्ष, शगुफ्ता से कहते हैं कि उनके बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। इसके बाद शगुफ्ता ने अपनी आपबीती बताई कि उन्हें किन मुश्किलों से जूझना पड़ा। शगुफ्ता ने कहा, ''पिछले 36 सालों में से 32 साल बहुत बेहतरीन गुजरे। बहुत स्ट्रगल किया, खूब काम किया, फैमिली को भी संभाला, अपने आप को संभाला लेकिन चार साल पहले बहुत सारे ऑडीशंस हुए, बहुत सारी चीजें हुईं लेकिन कुछ वर्कआउट नहीं कर रहा था।'' इसी के साथ आगे उन्होंने बताया, ''उसी दौरान पैरों की तकलीफ बढ़ गई डायबिटीज की वजह से। और वही डायबिटीज मेरी आंखों पर इफेक्ट कर गई। ये चार साल की तकलीफ मुझसे पता नहीं क्यों मुझसे बर्दाश्त नहीं हुई। मेरा घर है इंडस्ट्री। मैंने यहां 36 साल गुजारे।''

जब शगुफ्ता यह सब बताती हैं तो शो में मौजूद सभी लोग भावुक हो जाते हैं। इसी बीच माधुरी दीक्षित स्टेज पर उनके पास पहुंचती हैं और उन्हें सांत्वना देती हैं। उसके बाद माधुरी उन्हें 5 लाख का चेक देती हैं। इस पर शगुफ्ता कहती हैं कि ‘मेरे पास धन्यवाद के लिए शब्द नहीं है।‘ आप सभी को पता ही होगा कि बीमारी की वजह से शगुफ्ता की वित्तीय हालत बिगड़ती चली गई। वहीँ बीमारी की हालत में भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था लेकिन अब पिछले 4 सालों से उन्होंने काम नहीं किया है।

अपने बयान से ओवैसी ने मारी पलटी, पहले सीएम योगी को दिया था ये चैलेंज

देश के इन 2 राज्यों में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक मामले आए सामने

आज है पितृकार्येषु अमावस्या, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -