मेहुल चोकसी की कहानी पर वेब सीरीज बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर!
मेहुल चोकसी की कहानी पर वेब सीरीज बनाना चाहते हैं मधुर भंडारकर!
Share:

पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में मेहुल चोकसी अभी कैरिबियाई देश डोमिनिका की पुलिस की गिरफ्त में हैं। आप सभी को पता ही होगा कि बीते मई के महीने में वह एंटीगुआ से फरार हो गए थे और उसके बाद डोमिनिका में मिले। अब उन्हें भारत लाने की भी कोशिश जारी है, लेकिन इन सभी के बीच उनकी गर्लफ्रेंड बारबरा जराबिका सामने आई हैं। जी दरअसल ये वह है जिन्होंने मेहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि पहले मेहुल चोकसी ने इन पर इल्जाम लगाए थे, लेकिन अब बारबरा ने अपना पक्ष रखा है।

आपको पता ही होगा कि मेहुल चोकसी को डोमिनिका की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, और वह जमानत की अर्जी दायर कर चुके हैं। सभी मामलों में उन्होंने खुद को निर्दोष बताया है। जी दरअसल मेहुल चोकसी का यह दावा है कि बारबरा उनके पड़ोस में रहती थीं, दोनों ही साथ में वॉक के लिए जाते थे। इन सभी के बीच मधुर भंडारकर ने एक ट्वीट किया है। पूरे मुद्दे के बारे में जानकारी मिलते ही मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर लिखा- ''दोनों की इस स्टोरी पर छोटी वेब सीरीज या फिर फिल्म बननी चाहिए।''

आप देख सकते हैं मधुर भंडारकर ने एक लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- "इस स्टोरी पर तो सीधा छोटी-छोटी कहानियां बना देनी चाहिए या फिर फिल्म।" इसी के साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाई है। बीते दिनों एक वेबसाइट से बातचीत में बारबरा ने मेहुल चोकसी के बारे में कई खुलासे किए। उन्होंने कहा था कि, ''वह मेहुल चोकसी की दोस्त थीं, मेहुल ने बारबरा को खुद का नाम ‘राज’ बताया था। मेहुल चोकसी ने पिछले साल अपनी विजिट के दौरान उनसे बात की थी।

उसके बाद दोस्ती बढ़ानी शुरू की और फ्लर्ट किया। बाद में उसने उन्हें डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट में दिए, लेकिन वो भी नकली निकले।'' केवल यही नहीं बल्कि बारबरा की तरफ से एक व्हाट्सऐप चैट भी जारी की गई है, जिसमें मेहुल चोकसी का नंबर Raj New के नाम से सेव किया गया है। उस चैट में मेहुल की ओर से बारबरा को मनाने की कोशिश हो रही है।

मॉर्निंग वाक पर निकली लड़की ने प्रेमी को भेजी तस्वीर और कर ली आत्महत्या

मुंबई: 4 मंजिला इमारत ढही, हादसे में 11 लोगों की मौत

आज है वट सावित्री और शनि जयंती, यहाँ जानिए पंचांग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -