शौच के लिए गई महिला को उठा ले गए दो लड़के और फिर...
शौच के लिए गई महिला को उठा ले गए दो लड़के और फिर...
Share:

हाल ही में अपराध का जो मामला सामने आया है वह 16 फरवरी का है। इस मामले में देर रात बसताड़ा टोल प्लाजा पर बने टॉयलेट में शौच के लिए गई एक महिला का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। वहीं दोनों आरोपियों ने कुटेल फ्लाई ओवर के पास चाकू की नोंक दिखाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को भी अंजाम दिया और उसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दायर कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटनाक्रम के अनुसार पंजाब के लुधियाना जिले का निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से लुधियाना जा रहा था और पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता व्यक्ति का कहना है कि, ''रविवार रात करीब 12 बजे वह अपने पति के साथ बसताड़ा टोल पर बस से उतर गई। दंपती अपने रिश्तेदार के इंतजार में खड़े थे।''

इस मामले में आगे व्यक्ति ने बताया कि, 'इस दौरान वह टोल पर बने टॉयलेट में गई तो बाहर खड़े दो व्यक्ति चाकू की नोंक पर उसे जबरदस्ती अगवा करके ले गए। टोल से कुछ दूरी पर स्थित फ्लाईओवर के पास दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।' अब पीड़ित व्यक्ति के दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दायर कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दायर हो चुका है।

गर्लफ्रेंड से मिलने आया था फिर मिली संदिग्ध अवस्था में लाश

ये है मुंबई की क्राइम क्वीन ! चोरी के मामलों में शातिर चोरों को भी छोड़ देती है पीछे

एटीएम यूजर हो जाए सावधान, इस तरह आपके खातों से पैसे उड़ा रहे हैं ठग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -