प्रियंका और निक की शादी को लेकर माँ मधु चोपड़ा ने किया सबसे बड़ा खुलासा
प्रियंका और निक की शादी को लेकर माँ मधु चोपड़ा ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के अफेयर और सगाई की खबरें बहुत समय से आ रहीं हैं और कुछ समय पहले ही यह खबर भी आई थी कि प्रियंका और निक ने शादी की प्लानिंग कर ली है। दोनों इसी साल सितम्बर में शादी करने वाले हैं और दोनों ने अपनी शादी की पूरी प्लानिंग भी कर ली है। दोनों की शादी को लेकर फिलहाल दोनों ने कोई बात नहीं की है लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा ने दोनों की शादी को लेकर बात की।

Video: सलमान की दुल्हन बनी कैटरीना, देखते ही लोगों ने किया ये काम

मधु चोपड़ा ने से जब यह सवाल किया गया कि प्रियंका और निक इसी साल सितम्बर में शादी करने वाले हैं तो उन्होंने जवाब में साफ़ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। उसके बाद जब उनसे और सवाल पूछे गए तो उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया और वह मीडिया के सवालों से बचकर निकल गई। निक और प्रियंका कि शादी को लेकर और अफेयर को लेकर भी मधु कई बार मीडिया को इंकार कर चुकीं हैं उन्होंने अक्सर कहा है कि उनकी बेटी किसी विदेशी लड़के की पत्नी नहीं बनेंगी। आप सभी को पता ही होगा कि प्रियंका बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने अब फिल्म छोड़ दी है।

'भारत' छोड़ फिर हॉलीवुड में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा

किसी ने उनके फिल्म छोड़ने की वजह निक से सगाई बताई है तो किसी ने फिल्म का छोटा सा रोल। अब फिल्म छोड़ने की वजह क्या है यह तो प्रियंका ही बता सकती हैं। फिलहाल प्रियंका हॉलीवुड फिल्म 'इज नॉट इट रोमांटिक' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

बॉलीवुड अपडेट्स

कैटरीना ने बताई 'भारत' से जुड़ने की वजह

Poster : सलमान ने दिखाई तूफ़ान के पहले की ख़ामोशी

इस एक्ट्रेस ने की प्रियंका और निक की सगाई कन्फर्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -