मधु आज़ाद को चुना गया, नगर निगम महापौर
मधु आज़ाद को चुना गया, नगर निगम महापौर
Share:

नईदिल्ली। गुरूग्राम नगर निगम में मधु आज़ाद को नगर निगम महापौर चुन लिया गया। निर्वाचन में सुनीता यादव को डिप्टी मेयर चुना गया, जबकि कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रोमिला गजे कबलाना को सीनियर डिप्टी मेयर निर्वाचित किया है। शुक्रवार को संपन्न हुए निर्वाचन में मेयर का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रोमिला गजे कबलाना सीनियर डिप्टी मेयर चुनी गई हैं, विशेषबात यह है कि, ये तीनों शीर्ष पदों पर बनी हुई हैं।

वरिष्ठ डिप्टी मेयर हेतु भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म यादव और प्रमिला गजे, कबलाना के मध्य सीधा मुकाबला था,ब्रह्म यादव को केवल 12 वोट मिले,जबकि कबलाना को 23 मत मिले। कुल पार्षद 35 थे। मेयर पद हेतु, किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई, इस हेतु सिविल लाइंस के जाॅन हाॅल में शांतिपूर्वक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला की उपस्थिति में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता रमन मलिक, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान के बीच बैठक का आयोजन हुआ था।

भाजपा की चुनाव में हार होने पर राज्य में मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि यह भाजपा के लिए नुकसानदायक है। भाजपा में कहीं न कहीं अंर्तकलह का दौर है।

ममता का छोड़ हाथ, बीजेपी का दिया साथ

विकास को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला

सूरत के मुस्लिम मतदाताओं से मिलेंगे मुंबई के बीजेपी कार्यकर्ता

गुजरात में आधी सीटों पर नए चेहरे उतारेगी भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -