नेपाली संविधान का विरोध करने मधेसी पहुंचेंगे भारत
नेपाली संविधान का विरोध करने मधेसी पहुंचेंगे भारत
Share:

काठमांडू : नेपाल में नया संविधान पारित हो गया लेकिन अब इस संविधान में भारतीय मूल के मधेसी नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। ऐसे में इन नेताओं द्वारा भारत के दौरे का निर्णय लिया गया है। कहा गया है कि ये लोग भारत का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित शीर्ष भारतीय नेताओं से भेंट किए जाने की योजना भी मधेसी नेताओं की है। गौरतलब है कि फेडरल सोशलिस्ट फोरम नेपाल के बैनर तले मधेसियों द्वार संविधान का विरोध किया जा रहा है।

इस दौरान नेपाल के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, तराई मधेस डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष महंत ठाकुर, सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष राजेंद्र महतो और तराई मधेस सद्भावना पार्टी के अध्यक्ष महेंद्र यादव द्वारा दिल्ली पहुंचकर अपनी बात सामने रखी जाएगी। ज्वाइंट डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट बनाने वाले चारों मधेसी दल दक्षिणी नेपाल में 3 माह से भी अधिक के समय से आंदोलन कर रहे हैं।

नए संविधान के विरूद्ध होने वाले आंदोलन के कारण नेपाल-भारत सीमा को रोक दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेधेसी नेताओं द्वारा नईदिल्ली की प्रस्तावित यात्रा से पूर्व नेपाल में भारत के राजदूत से इन नेताओं द्वारा चर्चा की गई। इसके बाद इन नेताओं ने नई दिल्ली पहुंचकर अपनी बात सामने रखने का निर्णय लिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -