2 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे माधवराव सिंधिया
2 बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे माधवराव सिंधिया
Share:

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का जन्म 10 मार्च 1945 को हुआ था और 30 सितंबर 2001 को उनका एक दुर्घटना में निधन हो गया. वहीं अब आज के समय में भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ीं यादें आज भी भारतीय राजनीति में चर्चित हैं. आज हम आपको जो वाक्या बताने जा रहे हैं यह उस दौरान का है जब माधवराव सिंधिया दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए. जी हाँ, साल 1989 में चुरहट कांड के चलते अर्जुन सिंह पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा तो राजीव गांधी की इच्छा तत्कालीन रेलमंत्री माधवराव सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की थी.

वहीं एक तरफ अर्जुन सिंह इस्तीफा नहीं देने की बात पर अड़े थे. कहा जाता है कि अंतिम समय तक सिंधिया भोपाल में अपने मुख्यमंत्री बनने का इंतजार करते रहे, लेकिन अंतत: एक समझौते के तहत मोतीलाल वोरा को मुख्यमंत्री बना दिया गया. वहीं उसके बाद राजीव गांधी अर्जुन सिंह से खास नाराज रहे और अर्जुन सिंह के धुर विरोधी श्यामाचरण शुक्ल को कांग्रेस में वापस ले लिया गया और वोरा के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया. कहते हैं इसके बाद अर्जुन सिंह मध्यप्रदेश की राजनीति में कभी वापस नहीं आए और मध्यप्रदेश में शुरू से ही दिग्विजय सिंह और माधवराव सिंधिया के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता रही. ऐसे में साल 1993 में जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री बने, उस समय माधवराव सिंधिया का नाम भी मुख्यमंत्री बनने वालों में शीर्ष पर था लेकिन एक बार फिर पांसे पलट गए और अर्जुन गुट ने दिग्विजय सिंह को मुख्यमंत्री बनवा दिया. उसके बाद भी सिंधिया दूसरी बार मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गए थे.

आपको बता दें कि दो बार मुख्यमंत्री बनते बनते रह जाने के बाद 30 सिंतबर 2001 को माधवराव सिंधिया की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई और कहा जाता है वह उद्योगपति नवीन जिंदल का हवाई जहाज था. वहीं उस हादसे में चार पत्रकार भी मारे गए थे.

'ज्योतिरादित्य सिंधिया' ने पीएम को अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की दी नि​सीहत, इस बात का नही दिया जवाब

VIDEO: अमेरिका में सिंधी समाज ने पीएम मोदी से की मांग, सिंध को पाक से कराया जाए आज़ाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -