'ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया जिनके नाम से लोग कांपते हैं', CM नीतीश पर मोदी ने बोला जमकर हमला
'ऐसे विधायकों को मंत्री बनाया जिनके नाम से लोग कांपते हैं', CM नीतीश पर मोदी ने बोला जमकर हमला
Share:

पटना: बिहार में महागठबंधन की सरकार के गठन के पश्चात् कैबिनेट का विस्तार हुआ। तत्पश्चात, राजनीतिक तूफान उठ खड़ा हुआ है। ताजा चर्चा है कि कैबिनेट में दागियों की भरमार है। भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी निरंतर सरकार पर हमलावर हैं। सुशील मोदी ने कहा है कि कैबिनेट में बाहुबलियों की भरमार है जिसके कारण बिहार में डरावने दिनों की वापसी तय है।

वही बात करें नीतीश मंत्रिमंडल की तो उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर अपराध से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं। इसमें आईपीसी की धारा 302 यानी हत्या से जुड़े एक मामले में भी वो अपराधी हैं। इसके अतिरिक्त उनपर 324, 505 एवं 420 जैसी धाराओं से जुड़े मामला दर्ज है। तेजस्वी यादव पर बाकी मंत्रियों के स्थान पर अधिक ही मामले दर्ज हैं।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट के एक सहयोगी हैं सुरेंद्र यादव, जिन्हें सहकारिता मंत्री बनाया गया है। उनपर आईपीसी धारा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। सुशील मोदी ने इन मंत्रियों के बारे में कहा है कि सुरेन्द्र यादव, ललित यादव, रामानंद यादव एवं कार्तिकेय कुमार जैसे विधायक मंत्री बनाये गए, जिनके नाम से क्षेत्र में लोग कांपते हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर आर्म्स ऐक्ट, यौन शोषण, हत्या की कोशिश एवं अपहरण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नया कैबिनेट पूरी तरह असंतुलित है। इसमें एम-वाइ समुदाय के 13 मंत्री (33 प्रतिशत) हैं, जबकि कानू, तेली, कायस्थ, कलवार, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया गया। आगे उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव पर 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। तेज प्रताप यादव पर कुल 5 केस दर्ज हैं। कुल 32 में से 23 मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 72 प्रतिशत मंत्री क्राइम एवं क्रिमिनल एक्टिविटी में सम्मिलित रहे हैं। जिन मंत्रियों ने चुनाव के वक़्त डिटेल दिया है, उनमें से 23 मंत्रियों पर आपराधिक मामला दर्ज है। बताया गया कि राष्ट्रीय जनता दल कोटे के 17 में 15 यानी फीसदी के हिसाब से 88 प्रतिशत मंत्रियों पर क्रिमिनल मामले दर्ज हैं। इनमें से 11 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जनता दल यूनाइटेड के 11मंत्री बने हैं। इसमें 4 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि तीन ऐसे हैं जिनपर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि कानून की नजर में अभियुक्त व्यक्ति को ही कानून मंत्री बनाकर संविधान एवं कानून का गला घोंटने का प्रयास किया है।

महिलाओं को लेकर मोहन भागवत ने दिया ये बड़ा बयान

रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को फ्लैट्स दिलवाने की इतनी जल्दी में क्यों थे केजरीवाल ?

निर्मला सीतारमण का जन्मदिन आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम राज़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -