यह है Made in India स्मार्टफोन, देखिये पूरी लिस्ट
यह है Made in India स्मार्टफोन, देखिये पूरी लिस्ट
Share:

चीन से आये कोरोना वायरस के बाद आज हर कोई चीन का बहिष्कार कर रहा है | एक तरफ भारत में चाइनीज कंपनियों के बहिष्कार की बात चल रही है,दूसरी तरफ  भारत-चीन सीमा विवाद के बाद यह मामला और बड़ा होता जा रहा है।बता दें की  सीमा पर 20 जवानों के शहीद होने के बाद देश में चीन के विरुद्ध एक आक्रोश है। देश में मेड इन इंडिया की मांग हो रही है और चाइनीज प्रोडक्ट के बहिष्कार की बात हो रही है। वहीं भारत में एक दो नहीं बल्कि 200 से अधिक मोबाइल कंपनियां हैं, परन्तु बता दें कि मेड इन इंडिया का मतलब असेंबल इन इंडिया है।  

बात करते है पहले शाओमी की Xiaomi के स्मार्टफोन की फैक्ट्रियां तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के नोएडा में उपस्तिथ हैं | जहां से Redmi 8, Redmi 8A,Redmi 8A Dual,Redmi Note 7Pro,Redmi Note 8,Redmi Note 8 Pro,Redmi Note 9 Pro,Redmi Note 9 Pro Max,Redmi K20,Redmi K20 Pro,POCO F1,POCO X2, Mi A3 जैसे स्मार्टफोन तैयार किये जाते हैं यानी ये सभी स्मार्टफोन मेड इन इंडिया हैं, जबकि Mi 10 का प्रोडक्शन चीन में होता है।

सैमसंग
सैमसंग की बात की जाए तो दक्षिण कोरियाई इस कंपनी की भारत में एक ही फैक्ट्री है जो कि नोएडा में है और दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल प्रोडक्शन फैक्ट्री मानी जाती है जिसकी उत्पादन क्षमता करोड़ों में है। अपनी इस फैक्ट्री को लेकर सैमसंग ने हर महीने एक करोड़ मोबाइल प्रोडक्शन का दावा किया हुआ  है। वहीं इस फैक्ट्री में Galaxy Note 10/ Note 10+,Galaxy S10/ S10e/ S10+,Galaxy M01,Galaxy M11,Galaxy M21,Galaxy M31,Galaxy M30s,Galaxy M30,Galaxy A21s,Galaxy A31,Galaxy A51,Galaxy A71,Galaxy A70s,Galaxy A50s,Galaxy A30s,Galaxy A20s,Galaxy A10s,Galaxy A80,Galaxy A50,Galaxy A2 Core जैसे फोन तैयार होते हैं हालाँकि Galaxy Note 10 Lite,Galaxy S10 Lite,Galaxy S20/ 20+/ S20 Ultra,Galaxy Fold,
Galaxy Z Flip बाहर से ही आते हैं।

वीवो
वीवो के मोबाइल प्रोडक्शन की फैक्ट्री भी ग्रेटर नोएडा में है जिसमें लगभग 10 हजार लोग काम करते हैं। वीवो के इस फैक्ट्री की उत्पादन क्षमता लगभग 3.4 करोड़ है। वहीं भारत में बिकने वाले वीवो के सभी फोन मेड इन इंडिया हैं जिनमें Y50,Y19,S1 Pro,V17,V19y91,Y11,U20,V17 Pro,U10,Z1x,S1,V15,V15 Pro,Y91i,Z1 Pro,iQOO 3,Y12 मौजूद हैं।

ओप्पो
ओप्पो की फैक्ट्री भी ग्रेटर नोएडा में ही है जहां Find X2,Reno 3 Pro,Reno 2,Reno 2F,Reno 2Z,Reno 10x Zoom,F15,F11,F11 Pro,A31 2020,A9 2020,A52,A5 2020,A12,A11K,K3 फोन तैयार होते हैं।

रियलमी
रियलमी के सभी फोन का प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा में ओप्पो की फैक्ट्री में होता है। वहीं यहां X3,X3 SuperZoom,X50 Pro,X2 Pro,X2 Pro Master Edition,X2,X,X Master Edition,XT,6 Pro,6,5 Pro,5s,5,3 Pro,3,3i,Narzo 10,Narzo 10A,C3,C2 जैसे फोन का प्रोडक्शन होता है।

वनप्लस- वनप्लस की भारत में वनप्लस के नाम से कोई फैक्ट्री नहीं है। वनप्लस के फोन का प्रोडक्शन ओप्पो की फैक्ट्री में होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वनप्लस 7 और 8 सीरीज के फोन मेड इन इंडिया हैं।

एपल
एपल फैक्ट्री भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक में है जहां iPhone XR,iPhone 7,iPhone 6s तैयार होते हैं, इसके अलावा  iPhone SE 2020 का प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। iPhone 11/11 Pro/11 Pro Max,iPhone XS/XS Max,iPhone 8/8 Plus मेड इन इंडिया फोन नहीं हैं।

मोटोरोला
मोटोरोला -के कुछ फोन का प्रोडक्शन भारत में होता है। वहीं कंपनी तमिलनाडु में है। भारत में मोटोरोला के Razr 2019,One Fusion+,One Vision, One Action,One Macro,G8 Power Lite,G8 Plus,E6s जैसे फोन का प्रोडक्शन होता है।

नोकिया
नोकिया के फोन की बिक्री और उत्पादन एचएमडी ग्लोबल करती है। वहीं नोकिया के Nokia 7.2,Nokia 7.1,Nokia 6.2,Nokia 5.3,Nokia 3.2,Nokia 2.3 मेड इन इंडिया हैं जिनका प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश में हुआ है।

माइक्रोमैक्स और लावा
माइक्रोमैक्स की फैक्ट्री उत्तराखंड में और लावा की उत्तर प्रदेश में है। माइक्रोमैक्स ने बीते 12 महीनों में कोई फोन लॉन्च नहीं किया है। लावा के फोन भारत में ही बनते हैं। इंटेक्स के फोन का प्रोडक्शन बंद हो गया है।

Infinix, Tecno, Itel
इन सभी ब्रांड के फोन का प्रोडक्शन नोएडा फैक्ट्री में होता है जहां Hot 9,Hot 9 Pro,Hot 8,Hot 7,Hot 7 Pro,S5 Pro,S5,S5 Lite,S4 जैसे फोन तैयार होते हैं। आईटेल और टेक्नो के फोन भी भारत में ही बनते हैं।

Samsung Galaxy A51s में मिलेगी 5जी कनेक्टिविटी

इन साइट्स से खरीद सकते है पुराने और सस्ते फोन

कम कीमत में 100 Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -