मोम के सांचे में ढलेंगे केजरीवाल, मैडम तुसाद म्यूजियम ने भेजा संदेशा
मोम के सांचे में ढलेंगे केजरीवाल, मैडम तुसाद म्यूजियम ने भेजा संदेशा
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ख्याति कुछ इस कदर बढ़ गई है कि जल्द ही उन्हें मोम के सांचे में ढालने की तैयारी की जा रही है। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही केजरीवाल का भी पुतला सजेगा। इसके लिए म्यूजियम की ओर से केजरीवाल को निमंत्रण भी भेजा गया है। म्यूजियम ने केजरीवाल से इनविटेशन स्वीकार करने की गुहार भी लगाई है।

यदि केजरीवाल इसमें अपनी सहमति जताते है, तो वो ऐसे पहले भारतीय सीएम होंगे जिनका पुतला म्यूजियम में सजाया जाएगा। सरकार ने भी इश इनविटेशन की खबर की पुष्टि की है। लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम के इंडियन पार्टनर विजक्राफ्ट एंटरटेनमेंट इंटरनेशनल (डब्ल्यूईआई) ने केजरीवाल को 11 जनवरी को इनविटेशन भेजा। अगले साल दिल्ली में मैडम तुसाद म्यूजियम खोला जाना है।

म्यूजियम की क्रिएटिव टीम फरवरी में केजरीवाल की स्टैचू के लिए उनकी नाप लेने का प्लान कर रही है। यदि केजरीवाल का पुतला बनता है, तो उसे दिल्ली के ही मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में रखा जाएगा। डब्ल्यूईआई के लेटर के मुताबिक हम आम आदमी पार्टी चीफ का लाइफ साइज वैक्स स्टैचू बनाना चाहते हैं, जिसे दुनिया भर में मौजूद तुसाद म्यूजियम में रखा जाएगा। डब्ल्यूईआई ने केजरीवाल से रिक्वेस्ट की है कि वे दुनिया की नामी-गिरामी हस्तियों से जुड़ने के लिए सहमति दें। लेटर में यह भी लिखा है कि म्यूजियम केजरीवाल के पॉलिटिक्स में आउटस्टैंडिंग काम के लिए उनका सम्मान करना चाहता है।

डब्ल्यूईआई के डायरेक्टर ने कहा कि 2017 तक मैडम तुसाद म्यूजियम दिल्ली आएगा। फिलहाल यह यूरोप, एशिया, अमेरिका व ऑस्ट्रेलिया के 20 शहरों में है। यहां महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंडुलकर, शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित और ऋतिक रोशन की वैक्स स्टैचू लगाई जा चुकी है।

मैडम तुसाद फ्रांस की महारानी मेरी एंतोनियोत की पर्सनल ड्रेस डिजाइनर थी। वैक्स मॉडलिंग मैडम तुसाद का फैमिली बिजनेस था। जब 1789 में फ्रांस मे रेवोल्यूशन हुआ तो रॉयल फैमिली से करीबी के कारण उन्हें भी निशाना बनया गया, तब वो भागकर लंदन आ गई और बाद में यह म्यूजियम बनाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -