सोनाक्षी पर किया कमेंट, अब मुकेश खन्ना ने दी सफाई
सोनाक्षी पर किया कमेंट, अब मुकेश खन्ना ने दी सफाई
Share:

एंटरटेनमेंट जगत के भीष्म पितामाह उर्फ मुकेश खन्ना अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही जब भी एंटरटेनमेंट जगत का कोई निर्माता महाभारत का निर्माण करता है या फिर उस पर बात करता है मुकेश खन्ना खबरों में आ जाते हैं। वहीं कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच जब भारतीय सरकार ने यह ऐलान किया कि बी.आर. चोपड़ा की महाभारत दोबारा प्रासारित की जाएगी तो मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'महाभारत और रामायण के दोबारा प्रसारण से उन लोगों की मदद हो जाएगी, जिन्हें इनका ज्ञान नहीं है।' 

इसके साथ ही मुकेश खन्ना का ये बयान आग की तरह फैला और लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दीं। वहीं यहां तक कि सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा  ने भी मुकेश खन्ना पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'उन्हें भारतीय संस्कृति का संरक्षक किसने बनाया ?' इसके साथ ही विवाद को इतना बढ़ता देख मुकेश खन्ना ने एक मिडिया रिपोर्टर से बात की है और कहा है कि उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा का नाम केवल उदाहरण के तौर पर लिया था, उनका वो मतलब नहीं था जो लोग निकाल रहे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की मुकेश खन्ना के अनुसार, 'लोगों ने मेरे बयान को शत्रु जी के सामने गलत तरह से पेश किया है। मैं उन्हें इतने लम्बे समय से जानता हूं और उनकी बहुत इज्जत करता हूं। मैंने सोनाक्षी का नाम केवल उदाहरण के तौर पर लिया था। वहीं मैं उनकी बेज्जती या उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश नहीं कर रहा था। इसके साथ ही मैं उन्हें निशाना नहीं बना रहा था। वहीं मैं इस बात से हैरान हूं कि इस जनरेशन को बहुत सारी चीजों के बारे में नहीं पता है।'

मां कुंती की आज्ञा का पालन कर पांडव कर देंगे कुछ ऐसा

तलाक की खबरों के बीच सिमरन खन्ना का ब्राइडल लुक हुआ वायरल

महाभारत में जूही चावला को ऑफर हुआ था द्रौपदी का रोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -