24 अक्टूबर को है महाष्टमी, जानिए माता महागौरी की पूजा विधि और स्वरूप
24 अक्टूबर को है महाष्टमी, जानिए माता महागौरी की पूजा विधि और स्वरूप
Share:

नवरात्री का पर्व हर साल मनाया जाता है और यह पर्व इन दिनों चल रहा है। ऐसे में कल यानी 24 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी एक साथ मनाई जाने वाली है। आपको बता दें कि नवरात्रि के अष्टमी वाले दिन माता महागौरी का पूजन किया जाता है। वहीँ नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं माता महागौरी की पूजा विधि और उनका स्वरूप।

माता महागौरी की पूजा विधि - इसके लिए सबसे पहले चौकी (बाजोट) पर माता महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। अब इसके बाद गंगा जल या गोमूत्र से शुद्धिकरण करें। इसके बाद चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में जल भरकर उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें। अब उसी चौकी पर श्रीगणेश, वरुण, नवग्रह, षोडश मातृका (16 देवी), सप्त घृत मातृका(सात सिंदूर की बिंदी लगाएं) की स्थापना भी करें। इसके बाद आप व्रत, पूजन का संकल्प लें और वैदिक एवं सप्तशती मंत्रों द्वारा माता महागौरी सहित समस्त स्थापित देवताओं की षोडशोपचार पूजा करें। ध्यान रहे इसमें आवाहन, आसन, पाद्य, अध्र्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, सौभाग्य सूत्र, चंदन, रोली, हल्दी, सिंदूर, दुर्वा, बिल्वपत्र, आभूषण, पुष्प-हार, सुगंधित द्रव्य, धूप-दीप, - नैवेद्य, फल, पान, दक्षिणा, आरती, प्रदक्षिणा, मंत्र पुष्पांजलि आदि करें। इसके बाद प्रसाद वितरण कर पूजन संपन्न करें।

माता महागौरी का स्वरूप- मां दुर्गा की आठवीं शक्ति देवी महागौरी मानी जाती है। जी दरअसल इनका स्वरूप अत्यंत सौम्य माना जाता है। कहते हैं मां गौरी का ये रूप बहुत ही सरस, सुलभ और मोहक माना जाता है। जी दरअसल देवी महागौरी का अत्यंत गौर वर्ण होने के कारण इन्हे महागौरी कहा जाता हैं। महागौरी माता के वस्त्र और आभूषण सब कुछ सफेद हैं। माता की चार भुजाएं हैं और महागौरी का वाहन बैल माना जाता है। जी दरअसल माँ के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। वहीँ उनके बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। माता का स्वभाव अति शांत माना जाता है।

अपने पति के कपड़े चुराकर पहनती है प्रियंका, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

राहुल ने कसा PM मोदी पर तंज, बोले- 'लाखों लोगों को बेरोजगार...'

मेरठ के कैरम बोर्ड कारखाने में लगी भीषण आग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -