इस आरती और पूजा विधि से करें मां ब्रह्मचारिणी को खुश
इस आरती और पूजा विधि से करें मां ब्रह्मचारिणी को खुश
Share:

नवरात्रि का पर्व आज से यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो गया है। ऐसे में कल यानी 18 अक्टूबर को नवरात्रि का दूसरा दिन है। आप जानते ही होंगे दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली, अर्थात ब्रह्मचारिणी का अर्थ होता है तप का आचरण करने वाली। कहा जाता है मां ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी और इस कठिन तपस्या के कारण ही देवी को तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी नाम दिया गया था। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और आरती।

पूजा विधि: इसके लिए सबसे पहले मां को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पण करें। अब इसके बाद उन्हें दूध, दही, घृत, मधु व शर्करा से स्नान कराएं और इसके देवी को प्रसाद चढ़ाएं। प्रसाद पश्चात आचमन कराएं और फिर पान, सुपारी, लौंग अर्पित करें। अब ध्यान रहे कि पूजा करने के समय हाथ में फूल लेकर इस मंत्र से मां की प्रार्थना करें, 'दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।' अब इसके बाद अक्षत, कुमकुम, सिंदूर आदि अर्पित करें। कहा जाता है मां पूजा करने वाले भक्त जीवन में सदा शांत चित्त और प्रसन्न रहते हैं। इसी के साथ उनके भक्तों को किसी भी प्रकार का भय नहीं सताता है। 

मां ब्रह्मचारिणी आरती-
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो ​तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

जिस वकील ने सुशांत और दिशा को लेकर फैलाई थी अफवाह, पुलिस ने उसे दबोचा

नवरात्र: महालक्ष्मी और मुंबादेवी मंदिर के भक्तों को मिली ऑनलाइन दर्शन की सुविधा

क्या शादी के बंधन में बंधने वाले है तारा सुतार‍िया और आदर जैन ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -