शुक्रवार को करें यह उपाय, मां हो जाएगी प्रसन्न
शुक्रवार को करें यह उपाय, मां हो जाएगी प्रसन्न
Share:

शुक्रवार शक्ति की आराधना का एक उत्तम दिन होता है. शुक्रवार के दिन शक्ति की स्तुति करने से व्यक्ति पर विशेष कृपा हो जाती है और उसका मन चाहा कार्य हो जाता है. यही नहीं देवी शक्ति के प्रताप से व्यक्ति को मनचाहा वरदान मिल जाता है।

श्रद्धालु देवी मां के आशीर्वाद से मनचाहा वरदान प्राप्त करता है. यूं तो दैत्यों के गुरू शुक्राचार्य हैं और शुक्रवार के दिन दैत्य गुरू शुक्राचार्य का स्मरण भी होता है मगर इस दिन शक्ति का जागरण प्रमुखरूप से होता है, दरअसल देवी मां भगवती अपने कई रूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देती हैं. श्रद्धालु मां के कई स्वरूप हैं इन स्वरूपों का पूजन - अर्चन यदि हम शुक्रवार को करते हैं तो विशेष लाभ होते हैं. शुक्रवार को माता को प्रसन्न करने के लिए हम विशेषतौर पर कुछ उपाय कर सकते हैं।

जिनमें माता को सौलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की जा सकती है. माता को चुनरी, साड़ी आदि भेंट कर उनके चरणों में चढाई जा सकती है यही नहीं माता के चरणों में यदि नारियल चढ़ाया जाए तो श्रद्धालु की हर मनोकामना पूर्ण होती है। यदि माता जी की आराधना उपवास कर की जाए तो और भी उत्तम होता है। व्रत के दिन विधिवत पूजन करने और एक समय भोजन व अन्य समय फल आदि का सेवन करना उत्तम होता है। इस दिन गरीबों को भोजन करवाना भी उत्तम होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -