बेटी जीवा संग पूल पार्टी करते नज़र आए एम एस धोनी, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
बेटी जीवा संग पूल पार्टी करते नज़र आए एम एस धोनी, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
Share:

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. फैन्स को बड़े दिनों बाद धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नज़र आई हैं. तीन तस्वीरों को जीवा सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. 

उल्लेखनीय है कि, बेटी के अकाउंट को पिता एमएस धोनी और मम्मी साक्षी संभालते हैं.  जीवा के 1.4 मिलियन फॉलोअर हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी बेटी जीवा और भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के साथ स्वीमिंग पूल में एन्जॉय कर रहे हैं. इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि धोनी जीवा को स्विमिंग करवा रहे हैं और हार्दिक पंड्या भी स्वीमिंग पूल में मस्ती कर रहे हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'बेबी शार्क'. बता दें, साक्षी धोनी इटली में अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रही हैं और ऐसे समय में धोनी अपनी बेटी के साथ टाइम बिता रहे हैं.

आपको बता दें कि, धोनी विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से दूर हैं. इंडियन आर्मी से जुड़ने के बाद उन्होंने कुछ एड शूट किए और अब वह अपनी बेटी के साथ समय बिता रहे हैं. अभी तक उन्होंने बोर्ड को नहीं बताया है कि वह मैदान पर फिर कब लौटेंगे.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Baby shark !!!

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

पद्म सम्मान से नवाज़ी जाएंगी देश की नौ बेटियां, खेल मंत्रालय ने प्रस्तावित किए नाम

कैटरिंग मैनेजर के पदों पर वैकेंसी, सैलरी 50000 रु

फीफा विश्व कप क्वालीफायर : भारत ने किया शानदार प्रदर्शन, कतर को रोका ड्रा पर

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -