पंजाब से गिरफ्तार हुई 'लुटेरी हसीना', लिफ्ट मांगकर बनाया शिकार
पंजाब से गिरफ्तार हुई 'लुटेरी हसीना', लिफ्ट मांगकर बनाया शिकार
Share:

मोगा: पंजाब से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ मोगा पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 5 मार्च को करनाल के एक शख्स से लिफ्ट लेने के पश्चात् महिला उसकी कार लेकर फरार हो गई थी। शातिर महिला का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वो टोल प्लाजा क्रॉस करते हुए नजर आ रही है। 

मामले में एसपीडी अजय राज सिंह ने कहा कि 5 मार्च को जिला करनाल हरियाणा के भूपेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें उसने बोला था कि वो अपनी ऑल्टो कार से जा रहा था तभी जगराओं के समीप सड़क पर खड़ी एक महिला ने उससे लिफ्ट मांगी। इस पर उसने लिफ्ट दे दी। इसके चलते महिला उसे अमृतसर रोड की तरफ ले गई। इसी के चलते भूपेंद्र सिंह पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतरा। तभी मौका पाकर महिला उसकी गाड़ी लेकर भाग गई। 

एसपीडी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी की गई। इसी के चलते पुलिस ने चोरी हुई गाड़ी देखी, जिसे रोकने के पश्चात् शिकायतकर्ता को बुलाकर गाड़ी एवं महिला की पहचान करवाई। इसके आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। आगे उन्होंने बताया कि महिला की पहचान रूबी निवासी जिला तरनतारन के तौर पर हुई है। अपराधी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की तहकीकात की जा रही है। उसका पिछला अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

700 भारतीय छात्रों को वापस भेज रहा कनाडा, फर्जी निकले दस्तावेज

'CBI के सामने पेश होना ही होगा..', लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव को कोर्ट से नहीं मिली राहत

भारत का FIH Pro League में शानदार प्रदर्शन, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया को दी मात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -