चंद्रग्रहण के दौरान भूल से भी ना करें यह काम वरना...
चंद्रग्रहण के दौरान भूल से भी ना करें यह काम वरना...
Share:

आज यानी कि 19 नवंबर को साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) लगने जा रहा है। वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे होने वाली है। आप सभी को बता दें कि इसे सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। जी दरअसल इस चंद्र ग्रहण की सबसे खास बात यह है कि इस तरह का चांद ग्रहण 580 साल बाद लगने जा रहा है। आपको यह भी बता दें कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत के उत्तर-पूर्वी इलाकों में नजर आने वाला है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं ग्रहण के दौरान क्या करें? और क्या ना करें?

ग्रहण के दौरान क्या करें?
- ग्रहण के दौरान भगवान का नाम लें और उनके ही मंत्रों का जाप करें।
- ग्रहण शुरू होने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें।

ग्रहण के दौरान क्या न करें?
- भोजन पकाना या खाना-पीना वर्जित है।
- इस दौरान पूजा ना करें और मंदिर के पट बंद कर दें।
- ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
- गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें।
- पेड़-पौधे छूने से बचे।
- ग्रहण शुरू होने के बाद सिलना (जिस कार्य में किसी भी तरह से चुभोना पड़े) काटना जैसे काम वर्जित हैं।
- ग्रहण के दौरान झगड़ा नहीं करना चाहिए।


ग्रहण के बाद क्या करें? ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई करें। इसके बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें और नहाएं। वहीं ग्रहण के बाद दान करें।

चंद्रग्रहण के दौरान जरूर करें इन मन्त्रों का जाप

आज है कार्तिक पूर्णिमा, जानिए आज का पंचांग

इन राशिवालों के लिए शुभ तो इनके लिए अशुभ है आज का चंद्रग्रहण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -