शुरुआत से ही धीमी रही 'सोनचिड़िया' की रफ्तार, अब तक किया इतना कलेक्शन
शुरुआत से ही धीमी रही 'सोनचिड़िया' की रफ्तार, अब तक किया इतना कलेक्शन
Share:

फिल्म लुका छुपी के साथ रिलीज हुई सोनचिड़िया कई सिनेमाघरों से उतर गई है। बॉक्स ऑफिस के मुताबिक एक हफ्ते में सोनचिड़िया ने महज 5.50 करोड़ का नेट बिजनेस किया है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर रिलीज तक दर्शकों ने इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं दिया है।

'कलंक' में वरुण-आलिया को नहीं बल्कि अपने इन फेवरेट स्टार्स को कास्ट करना चाहते थे करण

शुरुआत से ही धीमी रही रफ़्तार 

जानकारी के अनुसार ओपनिंग डे से ही सोनचिड़िया की रफ्तार धीमी रही। फिल्म का बजट निकाल पाना भी मुश्किल लग रहा है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर और रणवीर शौरी की मुख्य भूमिका है। सोनचिड़िया के कलेक्शन में कमी की एक वजह ये भी है कि इसे रिलीजिंग स्क्रीन भी कम मिले हैं। देश में इसे केेवल 720 स्क्रीन तो वहीं ओवरसीज में ये 220 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।  

Badla Movie Review : शुरु से लेकर आखिरी तक आपको बांधकर रखेगी फिल्म की कहानी

लुका-छुपी ने तोड़े कई रिकॉर्ड 

जानकारी के लिए बता दें लुका छुपी ने कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्मों प्यार का पंचनामा 2 (6.80 करोड़), सोनू के टीटू की स्वीटी (6.42 करोड़) और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपनी फिल्म की शानदार सफलता से निर्माता दिनेश विजान बेहद खुश हैं। उन्होंने फिल्म की कास्ट और दर्शकों को शुक्रिया कहा। फिल्म को देश में कुल 2000 स्क्रीन मिले हैं। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

कलंक : दुल्हन के लिबास में नजर आई आलिया भट्ट, सामने आया खूबसूरत पोस्टर

अरबाज ने गर्लफ्रेंड के बारे में कही ऐसी बात जिसे सुनकर मलाइका को आ सकता है गुस्सा!

आकाश और श्लोका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर आई सामने, देखते ही हैरान रह जाएंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -