आपके घर का कूड़ा बना सकता है सौभाग्यशाली
आपके घर का कूड़ा बना सकता है सौभाग्यशाली
Share:

आमतौर पर कचरा एक ऐसी चीज है जिसे कोई भी पसन्द नहीं करता। और देखा जाए तो यह सही भी है क्योंकि साफ-सफाई हर जगह जरूरी भी होती है। जहां साफ-सफाई होती है वहां लक्ष्मी निवास करती है और वह जगह सकारात्म ऊर्जा से भरपूर भी होती है। लेकिन यहां पर आज हम आपको कचरे के विषय में कुछ ऐसी रोचक बातें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जी हां दरअसल आपके घर का कचरा आपको सौभाग्यशाली भी बना सकता है। यह बात जानकर तो आपको भी यकीन नहीं होता होगा लेकिन यह बात बिलकुल सच है तो चलिए जानते है कि किस प्रकार से घर का कचरा आपको सौभाग्यशाली बना सकता है?

सोमवार के दिन रद्दी कागज अथवा पुराने फटे सफेद कपड़े किसी विधवा को दान करने से व्यक्ति के पारिवारिक सुख बढ़ते हैं। 

मंगलवार को पुराने लाल फटे कपड़े अथवा पुराने तांबे के बर्तन दान गरीब चौकीदार को दान करने से संपत्ती में वृद्धि होती है। 

बुधवार के दिन टूटे कांच के बर्तन अथवा दरार पड़ी हुई क्राकरी किसी गरीब कन्या को दान करने से आर्थिक हानि से मुक्ति मिलती है। 

गुरूवार के दिन पुराने फटे पीले कपड़े, पुरानी किताबें अथवा पुराने पीत्तल के बर्तन किसी गरीब ब्राह्मण को दान करने से व्यक्ति का भाग्य उदय होता है। 

शुक्रवार के दिन पुराने रेशमी कपड़े उपयोग में न आने वाले पर्दे या चादरे गरीब सुहागन स्त्री को दान करने से दांपत्य सुख में वृद्धि होती है। 

शनिवार के दिन सुबह पुराने सफेद काले कपड़े, पुराने स्टील के बर्तन दान करने से तथा पुरानी लकड़ी का फर्निचर दान करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। शनिवार की शाम को बंद पड़ी हुई घड़िया, जंग लगा लोहे का सामान अथवा पुराने नाले अथवा भुरे कपड़े किसी सफाई कर्मचारी को दान करने से तंत्र-मंत्र से मुक्ति मिलती है। 

रविवार के दिन पुराना गुड़ और तांबे के बर्तन दान करने से प्रमोशन मिलता है।

 

जाति से नहीं इंसान कर्म से महान बनता है

नहीं हो रही संतान की प्राप्ति तो पढ़ लें ये खबर

पंचांग की खासियत से विज्ञान भी भलीभांति परिचित है

तिजोरी से इन फालतू चीजों को हटायें और रखें यह काम कि चीज

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -