हाथों पर ये रेखा हो तो मिलता है नाम-फेम
हाथों पर ये रेखा हो तो मिलता है नाम-फेम
Share:

आप सभी ने हाथों से भविष्य जाने लेने के बारे में पढ़ा होगा और सुना भी होगा। जी दरअसल इसे हस्तरेखा शास्त्र कहते हैं और इसके मुताबिक, हथेली में एक खास रेखा ये बताती है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा। कहा जाता है जिन लोगों के हाथों पर ये रेखा होती है, प्रसिद्धि खुद आकर उनके कदम चूमती है। अब आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

हथेली पर सूर्य पर्वत- कहा जाता है हाथ में अनामिका अंगुली (रिंग फिंगर) के नीचे का स्थान सूर्य पर्वत का होता है। जी हाँ और इस जगह से कुंडली में सूर्य की स्थिति देखी जाती है। केवल यही नहीं बल्कि इसी स्थान से पता चलता है कि व्यक्ति को जीवन में कितना नाम और यश मिलेगा। आपको बता दें कि व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य का पता भी इसी पर्वत से लगाया जा सकता है।

नाम और मशहूर होने के बारे में कैसे जानें?- अनामिका अंगुली के नीचे इस पर्वत का उठा होना हमेशा लाभकारी माना जाता है। कहते हैं अगर ऐसा हो तो व्यक्ति को जीवन में खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इस पर्वत पर एक सीधी रेखा हो तो राजकीय सेवा के बेहतर योग बनते हैं। पर्वत पर दोहरी रेखा व्यक्ति विशेष की उन्नति का संकेत देती है। ऐसे लोग जीवन में सर्वोच्च ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं। कहा जाता है अगर इस पर्वत पर तिल हो तो इंसान को बहुत बदनामी मिल सकती है। इसके अलावा पर्वत पर वलय हो तो व्यक्ति को जीवन में संघर्ष करना पड़ता है। इसी के साथ ही स्वास्थ्य की समस्याएं भी हो जाती हैं। वहीं अगर इस पर क्रॉस है तो भी अच्छा नहीं है। जी दरअसल इस पर्वत पर त्रिभुज हो तो व्यक्ति की शोहरत बढ़ती है और इससे व्यक्ति को अपार नाम और यश मिलता है।

सूर्य पर्वत खराब हो तो क्या करें?- अगर हथेली पर सूर्य पर्वत खराब अवस्था में हो तो प्रातःकाल अपनी दोनों हथेलियों को जरूर देखें और अनामिका अंगुली से कंठ पर तिलक लगाएं।

रोज करना चाहिए गायत्री मंत्र का जाप, होते हैं बड़े फायदे

4 जुलाई को है स्कन्द षष्ठी, जानिए इसका शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कछुए की अंगूठी पहनने से पहले भूल से भी ना करें ये गलतियां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -