मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ होते हैं ये 5 पौधे, घर में रखने से आता है धन ही धन
मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ होते हैं ये 5 पौधे, घर में रखने से आता है धन ही धन
Share:

आर्थिक उन्नति हर व्यक्ति चाहता है। ऐसे में इसके लिए लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। जी दरअसल वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा रखने से आर्थिक समृद्धि बढ़ती है। ऐसा भी कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है, वहां कभी रुपये-पैसे की किल्लत नहीं रहती है। हालाँकि वास्तु और फेंगशुई में पांच ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जो मनी प्लांट से भी ज्यादा शुभ होते हैं। जी हाँ और इन पौधों को घर में रखने से घर में उन्नति होती है और धन ही धन आता है।

दूब का पौधा- वास्तु के अनुसार, जिन घर के बगीचों, छतों या बालकनी में दूब का पौधा लगा होता है, वहां कभी धन की कमी नहीं होती है। ऐसा भी कहा जाता है घर के सामने दूब का पौधा लगाने के और भी कई फायदे होते हैं। जी दरअसल संतान प्राप्ति के लिए भी घर के सामने इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है। इसी के साथ इसको घर के सामने लगाने से घर में हमेशा सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

समुद्र मंथन से निकलीं ये 5 चीजें घर में रखने से हो जाएंगे अमीर

तुलसी का पौधा- घर में तुलसी का पौधा रखना बहुत ही शुभ होता है। जी दरअसल ऐसा कहते हैं कि तुलसी मां लक्ष्मी का स्वरूप होती है। जी हाँ और जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां श्री हरि भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा ऐसी भी मान्यता है तुलसी के घर में रहने से न सिर्फ आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है, बल्कि धन के भंडार भी कभी खाली नहीं होते हैं।

श्वेतार्क- श्वेतार्क के पत्तों और टहनियों को तोड़ने पर उनमें से दूध जैसा सफेद पदार्थ निकलता है। जी हाँ और इस पौधे को गणपति जी का प्रतीक माना जाता है। वहीं वास्तु में इस पौधे को घर में रखना बहुत ही शुभ बताया गया है। कहा जाता है श्वेतार्क का पौधा घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कनेर का पौधा- कनेर का सफेद फूल माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। जी हाँ और ऐसा कहते हैं कि घर में कनेर के फूल की बिखरी खूशबू दरिद्रता दूर करती है और खुशहाली लेकर आती है।

जेड प्लांट- इसको क्रसुला ओवाटा भी कहते है और ये पौधा घर में धन को आकर्षित करता है। जी हाँ और इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मकता दूर होती है। 

जानिए क्या होता है राहुकाल और कैसे की जाती है इसकी गणना?

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए विवाह पंचमी पर करें ये उपाय

हाथ की ये रेखाएं दिलाती हैं राजयोग, ऐसे लोग बनते हैं बड़े व्यापारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -