जिन महिलाओं के शरीर पर हो ये निशान वो होती हैं साक्षात लक्ष्मी स्वरूप
जिन महिलाओं के शरीर पर हो ये निशान वो होती हैं साक्षात लक्ष्मी स्वरूप
Share:

 

ज्योतिष शास्त्र की एक विद्या सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के चिन्ह, बनावट, चेहरे की आकृति आदि से व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्‍य बताया जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर की बनावट से भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन महिलाओं के बारे में जिनके शरीर पर अगर ये निशान हो तो वे साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा होती हैं.

- अगर महिलाओं के बाएं हाथ की हथेली के बीच में तिल, ध्वजा, मछली, वीणा, चक्र या कमल जैसी आकृतियां बनती हैं वो लक्ष्मी समान मानी जाती है। जी हाँ और ऐसी महिलाएं जहां भी जाती हैं वहां धन और खुशियों का ढेर लगा देती है।

- जिन महिलाओं के पैर में पहिए या चक्र के अलावा कमल, बाण, रथ या सिंहासन जैसा निशान होता है उसे पूरे जीवन भूमि-भवन जैसी सुख सुविधाएं मिलती हैं। वह महिलाएं लक्ष्मी स्वरूपा होती है।
- जिस महिला की दोनों भौहों के बीच में शंख की आकृति नजर आए वह बहुत ही भाग्यशाली और लक्ष्मी स्वरूपा होती है।
- जिन महिलाओं की नाभि गहरी होती है वे सौंदर्य प्रेमी, रोमांटिक और मिलनसार होते हैं। इनको जीवनसाथी सुंदर मिलता है। वहीँ जिन महिलाओं की नाभि लंबी और वक्री होती है, वे आत्मविश्वास से भरी हुई और आत्मनिर्भर होती हैं। इसके अलावा जिनकी नाभि गोल होती है, वे आशावादी, बुद्धिमान और दयालु होती हैं। इसी के साथ ऐसी महिलाओं का वैवाहिक जीवन सुखमय गुजरता है। इसी के साथ जिन महिलाओं की नाभि के आसपास या ठीक नीचे तिल है तो वे अपने परिवार के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं।

- जिन महिलाओं की दाईं आंख में या गर्दन के बीच में तिल का निशान होता है, उन्हें बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। इसी के साथ ही इनका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है।
-. जिन महिलाओं की पांव की अंगुलियां समान लंबाई की होती है वह महिला घर को खुशियों से भर देती है।
- जिन महिलाओं के पैर का अंगूठा चौड़ा, गोल और लालिमा लिए होता है वह स्त्री बेहद भाग्यशाली होती है।

- जिन महिलाओं के माथे पर त्रिशूल का निशान बनता है वह बहुत भाग्यशाली मानी जाती है।
- जिन महिलाओं के चेहरे पर दाएं तरफ तिल होता है वे धनवान होती हैं। उनका वैवाहिक गृहस्थ जीवन का सुखमय होता है।
- जिन महिलाओं का माथा तीन उंगुल से चौड़ा, आधे चंद्रमा का आकार लिए हुए, नरम हो तो ऐसी लड़कियों को सौभाग्यशाली माना जाता है।

महिलाओं के स्तन बताते हैं उनका स्वभाव, जानिए कैसे?

रोज शंख बजाने से होते हैं जबरदस्त फायदे, बढ़ती है आंखों की रोशनी

5 जून को है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए इसकी पूजा विधि और मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -