स्नेहा उलाल को है सांप पकड़ने का शौक, पढ़ाई के लिए छोड़ दी थी इंडस्ट्री
स्नेहा उलाल को है सांप पकड़ने का शौक, पढ़ाई के लिए छोड़ दी थी इंडस्ट्री
Share:

सलमान खान की एक्ट्रेस बनकर इंडस्ट्री में छाने वाली स्नेहा उलाल का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं हैं। अपनी क्यूटनेस के लिए मशहूर होने वाली स्नेहा अब इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन जब वह इंडस्ट्री में आईं थीं तब धमाल मच गया था। स्नेहा को उनकी खूबसूरती के कारण खूब पसंद किया गया था। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि स्नेहा को एक अजीब शौक है। जी दरअसल स्नेहा को सांप पकड़ने का शौक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)

एक बार अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि, 'वो शाकाहारी हैं और उन्हें जानवरों से बहुत प्यार है।' इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि, 'इंसान को किसी भी जीव की हत्या नहीं करनी चाहिए। इंसान जान लेने के लिए नहीं बना है।' स्नेहा ने कभी सांप नहीं मारा लेकिन हाँ उन्हें सांप पकड़ना अच्छा लगता है। वैसे स्नेहा ने बारिश के दिनों में कई सांप पकड़े हैं और उन्हें सांप पकड़ने की वजह से खुद पर गर्व है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि स्नेहा कभी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं लेकिन छोटी उम्र में ही उनके पास कई ऑफर आने शुरू हो गए। उसके बाद सलमान खान के साथ 'लकी' फिल्म में उन्होंने काम किया लेकिन इससे उनकी पढ़ाई बंद हो गई थी। वैसे स्नेहा ने लकी में काम करने के बाद पढ़ाई पूरी करने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)

जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई वह दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में लौटी लेकिन कुछ खास नहीं हो पाया तो वह इंडस्ट्री छोड़कर चली गईं। वैसे खबरें हैं कि बीते साल ही उन्होंने वापसी की थी और वह आखिरी बार एक नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट में नजर आईं थीं। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

8 फरवरी को शुरू होगा ऑस्ट्रेलियन ओपन: एटीपी

MP: निलंबित पूर्व डीजी पुरुषोत्तम शर्मा के खिलाफ राज्य सरकार दाखिल करेगी चार्जशीट

MP: शिक्षा विभाग ने फिर बदली गाइडलाइंस, कहा- 'विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -