2 बीवी और 6 बच्चों की लड़ाई में फंसा था केंद्रीय मंत्री का भतीजा, कर ली आत्महत्या
2 बीवी और 6 बच्चों की लड़ाई में फंसा था केंद्रीय मंत्री का भतीजा, कर ली आत्महत्या
Share:

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर की मौत हो गई है और यह मामला चर्चाओं में बना हुआ है। आपको बता दें कि इस खबर के चर्चा में आने की वजह केवल ये नहीं कि मरने वाला एक केंद्रीय मंत्री का भतीजा था, बल्कि उसकी निजी जिंदगी की वो कहानी है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। ऐसा माना जा रहा है कि अपनी जिंदगी के परेशानियों से तंग आकर ही उसने खुदकुशी की है। दरअसल, यह मामला संपत्ति और गृह क्लेश से जुड़ा हुआ है।

दिल्ली में दिल दहलाने वाला हत्याकांड, युवक ने 2 बहनों, पिता और दादी का किया कत्ल

कौन था नंदकिशोर रावत?- नंदकिशोर रावत केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का भतीजा था। जी हाँ और वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। आपको बता दें कि रावत भारतीय जनता पार्टी का सपोर्टर भी था और इसी के साथ ही नंदकिशोर श्री बालाजी महाराज नामक एक ट्रस्ट का अध्यक्ष था। वह समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ होर्डिंग लगवा कर त्योहारों पर आम जनमानस को बधाइयां दिया करता था।

दो शादी कई बच्चे- वहीं नंदकिशोर की मौत की खबर लखनऊ में आग की तरफ फैल जाना लाजमी था। वहीं अब पूरे सूबे में उसकी आत्महत्या की चर्चा होने लगी। हालाँकि नंदकिशोर रावत ने दो शादियां कर रखी थी। जी दरअसल नंदकिशोर की पहली पत्नी हिंदू है जिसका नाम है पूजा। वहीं दूसरी बीवी मुस्लिम है, जिसका नाम शकीला है। केवल यही नहीं बल्कि दोनों पत्नियों से बच्चे भी हैं, जिसमें पूजा से 4 बच्चे और शकीला से 2 बच्चे हैं। आपको बता दें कि जब नंदकिशोर ने शकीला के साथ दूसरी शादी की थी तो उसके बड़े-बड़े बच्चे थे।

उनको लेकर शकीला अक्सर अपने पति यानी नंदकिशोर से क्लेश करती थी। इसी बात को लेकर पूजा से भी नंदकिशोर की कहासुनी हो जाया करती थी। आपको बता दें कि असल में नंदकिशोर अपनी दोनों पत्नियों के लड़कों और बच्चों के नाम से काफी संपत्तियां खरीदा करता था। जी हाँ और यही बात उसकी जिंदगी में जहर बनने लगी। वहीं संपत्ति की खरीद-फरोख्त को लेकर ही अक्सर उसके घर में विवाद होता था और जब दोनों पत्नियों के बच्चों के लिए वो अलग-अलग प्रॉपर्टी खरीदता था, तो घर में कलह मच जाती थी।

'श्रद्धा की तरह तेरे भी 35 टुकड़े कर दूंगा', हिन्दू लड़की का बलात्कार कर बोला अब्बास

'जिंदगी से खुश नहीं हूं, घर बर्बाद', लिखकर डॉक्टर ने लगाया मौत को गले

'कई मर्दों से थे पत्नी के अवैध संबंध, इसलिए काट डाला', पुलिस से बोला पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -