खुशखबरी: LPG सिलिंडर की कीमतें घटीं, जानिए अब क्या हो गए दाम
खुशखबरी: LPG सिलिंडर की कीमतें घटीं, जानिए अब क्या हो गए दाम
Share:

नई दिल्ली: देश में बगैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती हुई है। ऑयल एंड गैंस कंपनियों- इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने इस माह (अप्रैल) से रसोई गैस के दाम में 10 रुपए कम करने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 809 रुपए में मिलेगा। 

वहीं कोलकाता में इसका दाम 835.50 रुपए हो गया है। जबकि चेन्नई में रसोई गैस की कीमत 825 रुपए हो गई हैं। बता दें चारों मेट्रों शहरों में सबसे महंगा LPG सिलेंडर कोलकाता में बिक रहा है। सिलेंडर की कीमत अलग-अलग टैक्स के कारण राज्यों में अलग-अलग होती है। बता दें कि ऑयल कंपनियां हर महीने एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। देश में एलपीजी सिलेंडरों की प्राइस मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर हैं। पहला LPG का इंटरनेशनल बेंचमार्क रेट और दूसरा अमेरिकी डॉलर और रुपये का विनिमय दर।

बता दें फरवरी 2021 में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 3 बार में 100 रुपए बढ़े हैं। जबकि मार्च माह की शुरुआत में रसोई गैस की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि हुई थी। कुल मिलाकर फरवरी से अब तक सिलेंडर की कीमत 125 रुपए बढ़ चुकी हैं। जिसमें से अब केवल 10 रुपए कम किए गए हैं। देश में प्रति परिवार को वर्ष में 12 सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर मिलते हैं। इसके अतिरिक्त सिलेंडर इस्तेमाल करने पर सरकार की तरफ से सब्सिडी नहीं मिलती है।

धर्मेंद्र प्रधान का दावा, बोले - आने वाले दिनों में कम होंगी पेट्रोल-डीजल और LPG की कीमतें

1 जुलाई 2021 से आईटीआर फाइल न करने से लिया जाएगा अधिक दर पर टीडीएस

यदि कम हुई नेचुरल गैस की प्राइस तो इन चीजों पर पड़ेगा प्रभाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -