सस्ता हुआ LPG घरेलू गैस सिलेंडर
सस्ता हुआ LPG घरेलू गैस सिलेंडर
Share:

नईदिल्ली।  1 अप्रैल से उपभोक्ताओं की चांदी हो गई है जहां पैट्रोलियम की कीमत में कमी आई है वहीं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर भी सस्ते हो गए हैं। अब उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस का वह सिलेंडर जो कि 14.2 किलोग्राम का होगा। वह 14.50 रूपए सस्ता हो जाएगा। नई दरें आज से ही लागू हो रही हैं।

ऐसे में गृहिणियों को अधिक राहत महसूस होगी। दूसरी ओर सब्सिडाईज़ड एलपीजी गैस सिलेंडर 6 रूपए महंगे हो गए हैं। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के सस्ते होने से लोगों ने राहत का अनुभव किया है। हालात ये थे कि जब लोगों को सिलेंडर सस्ते होने की जानकारी मिली तो वे उत्साहित हो गए।

मगर उपभोक्ताओं के लिए यह परेशानी है कि सब्सिडाईज़्ड गैस सिलेंडर  6 रूपए महंगा हुआ है नई दरों के अनुसार अब गैर सब्सिडाईज़्ड सिलेंडर 711.50 रूपए में उपलब्ध होगा। 19 किलो का गैस सिलेंडर 22 रूपए तक सस्ता हुआ है। जबकि सब्सिडी युक्त गैस सिलेंडर 6 रूपए महंगा हो गया है ऐसे में यह 443.50 रूपए के दाम पर मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके पीछे केंद्र की उज्जवला योजना को प्रोस्ताहित करना कारण है।

यदि लोग अपने एलपीजी कनेक्शन पर सब्सिडी छोड़ेंगे तो इसका लाभ उज्जवला योजना के तहत गरीब ग्रामीण महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन दिए जाने में करने की बात कही जाती है। है। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार द्वारा गैर सब्सिडाईज़्ड गैस सिलेंडर सस्ते करने के पीछे इस तरह की मंशा हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार यदि 19 किलो का गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को चाहिए होगा तो उपभोक्ता को अब 1388 रूपए ही वहन करने होंगे जबकि इसके लिए पहले उपभोक्ताओं को 1410 रूपए देने होते थे।

 

रेल यात्री सावधान, कल 1 अप्रैल से बदल रहे हैं रेलवे के नियम

उज्ज्वला योजना में मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य

संपन्न मुस्लिम छोड़ दें अपनी एलपीजी सब्सिडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -