प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
Share:

ओडिशा : ओडिशा के कालाहांडी में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रेमी युगल पेड़ पर लटका मिला। दरअसल प्रेमी युगलों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण दोनों परेशान थे। मिली जानकारी के अनुसार कालाहांडी मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर जिला पुलिस को एक पेड़ से पे्रमी युगल लटके हुए मिले।

दरअसल ग्रामीणों ने एक युवक और एक युवती के पेड़ पर लटके होने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि दोनों ने कल रात को आत्महत्या की है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

हालांकि शवों पहचान हो गई है और इनके परिजन को सूचना दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवक माली जाति का बताया जा रहा है जिसकी उम्र 20 वर्ष है तो दूसरी ओर किशोरी की उम्र 16 वर्ष है। युवती का संबंध सब जाति से है। जिसके कारण युवक के परिजन दोनों के विवाह के लिए तेयार नहीं थे। प्रारंभिक तौर पर यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। अब मामले की जांच की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -