लव जिहाद का शिकार हुई नीतू का शव फंदे से लटका मिला, यूपी पुलिस ने शुरू की जांच
लव जिहाद का शिकार हुई नीतू का शव फंदे से लटका मिला, यूपी पुलिस ने शुरू की जांच
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में नीतू यादव नामक एक महिला ने फाँसी लगा कर कथित तौर पर ख़ुदकुशी कर ली है। मृतका वर्ष 2021 में लव जिहाद का शिकार हुई थी। उसने नवंबर 2021 में अपने पूर्व पति अकरम कुरैशी के खिलाफ बागपत पुलिस में शिकायत भी दी थी। इसके साथ ही मृतका का विवाद अपने ही पड़ोस में रहने वाले इकबाल नामक व्यक्ति से भी बताया जा रहा है। नीतू का शव 18 मई 2022 (बुधवार) को उसके घर से बरामद हुआ था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू यादव का पूर्व पति अकरम कुरैशी उससे फर्जी नाम बताकर मिला था। शादी के बाद कुरैशी ने जबरन मुस्लिम बनने के लिए दबाव डाला। वहीं, स्वराज्य की पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा ने 20 दिन पहले नीतू से बात करने का दावा किया है। उन्होंने नीतू जैसी महिला द्वारा ख़ुदकुशी जैसा कदम उठाने पर हैरानी जाहिर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीतू की उम्र 32 साल थी। वह लोनी के प्रेमनगर इलाके में अपने परिवार संग रहती थी। 

बता दें कि, अकरम कुरैशी के बाद नीतू ने मनीष गुप्ता नामक व्यक्ति से विवाह कर लिया था। फ़िलहाल मनीष और नीतू अलग-अलग रह रहे थे। कुछ दिनों पहले नीतू का कॉलोनी के ही इकबाल से झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद नीतू से फाँसी लगा कर जान देने का प्रयास भी किया था। तब घर के लोगों ने नीतू को बचा लिया था। अब नीतू की मौत होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

सीबीआई के अधिकारियों ने गुजरात, आंध्र प्रदेश में आईएएस अधिकारी के ठिकानों पर छापे मारे

बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या, पूरा मामला हिला देगा दिमाग

शादी का झांसा देकर 4 साल तक किया बलात्कार, अब युवक पर दर्ज हुई FIR

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -