लव जिहाद: खुद को ईसाई बताकर लड़के ने की लड़के से शादी, फिर धर्मपरिवर्तन का दिया दवाब
लव जिहाद: खुद को ईसाई बताकर लड़के ने की लड़के से शादी, फिर धर्मपरिवर्तन का दिया दवाब
Share:

गुजरात में 15 जून को 'गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021' लागू किया जा चुका है, इसके अंतर्गत आरोपी को 7 वर्ष तक की सजा भुगतना पड़ सकता है। इस कानून को लव जिहाद को रोकने के लिए लागू किया गया था। अब इस कानून के लागू होने के तीन दिन उपरांत ही गुजरात में पहली गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। वडोदरा में इस कानून के तहत  प्रथम केस दर्ज कर लिया गया है।

गुजरात में पहली गिरफ्तारी: जंहा इस बात का पता चला है कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को ईसाई बता लड़की के साथ शादी कर ली और बाद में युवती को भी इस्लाम कबूल करने को मजबूर करने लगा। इस कारण से उस युवक पर 'गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम 2021' के अंतर्गत केस दर्ज किया गया और उसकी गिरफ्तारी भी हो गई।

केस की बात करें तो 25 साल समीर अब्दुलभाई कुरैशी ने खुद को सोशल मीडिया पर सैम मार्टिन कहा गया था। उसने अपनी नकली पहचान के द्वारा लड़की को प्यार में फंसाया। थोड़ी जान पहचान के उपरांत लड़की को होटल भी ले जाया गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। लड़की ने इलज़ाम है कि उस लड़के ने उसे ब्लैकमेल किया, उसकी तस्वीरें भी क्लिक की।

नकली पहचान, धर्म परिवर्तन का दवाब: मिली जानकारी के अनुसार अब भी ये मामला यहीं नहीं रुका। युवती के अनुसार  वो दो बार गर्भवती भी हुई और उसे अपना गर्भपात करवाना पड़ा। जिसके उपरांत 2020 में उस मुस्लिम युवक ने लड़की पर शादी करने का दवाब बनाया और फिर फरवरी 2021 में शादी कर ली। फिर उस युवक ने लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का भी दवाब बनाया। जोर दिया गया कि वो इस्लाम कबूल कर ले और अपना नाम भी बदल दें। अब युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया और सीधे गोत्री पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।

सावधान! घटते कोरोना संक्रमण के बीच AIIMS के डायरेक्टर का दावा, कहा- "अगले 6 से 8 हफ्तों में कोरोना की तीसरी लहर..."

CoWIN ने लॉन्च किया नया फीचर, मिलेंगे ये फायदे

WTC Final: साउथैम्पटन से आई खुशखबरी, पहला दिन बारिश में धुलने के बाद आज होगा टॉस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -