हिंदूवादी नेता की बेटी से लव जिहाद!
हिंदूवादी नेता की बेटी से लव जिहाद!
Share:

मेंगलुरु। कर्नाटक राज्य के मेंगलुरू में हिंदुवादी नेता की पुत्री ने करीब 7 माह पूर्व, मुस्लिम युवक से विवाह कर लिया था। जिसे लेकर भगवा संगठनों ने हंगामा मचा दिया। हालांकि लड़की से विवाह करने वाले युवक इकबाल ने युवती के परिजन पर अपहरण का आरोप लगाया था और इस मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था। उसने आरोप लगाया था कि, उसके ससुराल के लोग दूसरे धर्म के कारण, उसके विवाह का विरोध कर रहे हैं।

जानकारी सामने आई है कि, कसरगोडु क्षेत्र में हिंदूवादी संगठन के नेता की पुत्री सोशल मीडिया के माध्यम से, मोहम्मद इकबाल चौधरी नामक युवक के संपर्क में आई। दोनों में प्रेम हुआ और फिर, दोनों ने 15 जून वर्ष 2017 को युवती के साथ, शादी कर ली। हालांकि, इस शादी का विरोध युवती के माता पिता ने किया।

हालांकि, मुंबई पुलिस की टीम द्वारा मामले में जाॅंच की गई। जाॅंच दल मामले की पड़ताल के लिए,मेंगलुरू पहुंच गया है। भगवा संगठनों ने इसे लव जिहाद बताते हुए, युवक का विरोध किया था। इस मामले में, लड़की ने कथित तौर पर हलफनामे में बताया है कि, वह मुंबई में अपने घर में अपनी मर्जी से रह रही है। वह अपने माता - पिता के साथ प्रसन्नता से रह रही है। पुलिस इस मामले में जाॅंच में जुटी है।

जेल जाने से लालू को नहीं है परहेज

हिंदुत्व अपनी गंदगी को छिपाता हैं- अनुराग कश्यप

लव जिहाद के नाम पर बुजुर्ग की बलि

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -