चाची ने लड़ाया भतीजे से इश्क़, फिर हस्बैंड के साथ किया ऐसा ?
चाची ने लड़ाया भतीजे से इश्क़, फिर हस्बैंड के साथ किया ऐसा ?
Share:

चंडीगढ़ : पल्सौरा में सरकारी स्कूल के पास शनिवार सुबह बोरे में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. लाश 35 वर्षीय अजय की थी। सेक्टर-39 पुलिस ने 6 घंटे के भीतर ही कातिलों का पर्दाफाश कर दिया। कातिल कोई और नहीं बल्कि अजय की पत्नी रूबी और उसके गांव का रिश्तेदार सुमन था। पुलिस के मुताबिक रूबी और सुमन के बीच प्रेम प्रसंग था। और इसी वजह से अजय को रास्ते से हतनेवके लिए मौत के घाट उतर दिया गया।

28 वर्षीय रूबी और सुमन ने गुरुवार की रात अजय की हत्या कर दी और पूरे दिन लाश घर में छिपाकर रखी। शनिवार तड़के इसे स्कूल के पास फेंक दिया था। पुलिस ने रूबी और सुमन को हिरसात में ले लिया। अजय के जीजा प्रकाश को लाश छिपाने और फेंकने में मदद करने के आरोप में हिरासत में लिया। अजय के दो बच्चे हैं एक 12 वर्षीय बेटी और 7 साल का बेटा। अजय की शादी 13 साल पहले हुई थी। एक साल पहले सुमन को बिहार में अपने गांव से वह खुद ही लेकर आया था। सुमन दूर के रिश्ते में अजय का भतीजा था। यहां रूबी और सुमन के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। अजय को पता चला तो उसने सुमन को निकाल दिया था। करीब 6 महीने तक बाहर रहने के बाद सुमन पिछले हफ्ते ही दोबारा इनके साथ रहने आ गया था।

गुरुवार रात अजय शराब पीकर घर आया। उसका रूबी से झगड़ा हुआ। इसी झगड़े में रूबी के हाथ में चाकू आ गया और अजय की गर्दन पर लगा। इसी बीच सुमन भी बीच में आया और रूबी के साथ मिलकर अजय का गला घोंट दिया। अजय की लाश दोनोें ने घर में ही छिपा दी। एक दिन बाद स्मेल आने लगी तो बोरे में लाश डालकर एक्टिवा पर स्कूल के सामने फेंक आए। सुबह लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो अजय के कातिल उसकी बीवी और सुमन निकले।पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -