भाई सुशांत की याद में खोई बहन श्वेता, शेयर की ये वीडियो
भाई सुशांत की याद में खोई बहन श्वेता, शेयर की ये वीडियो
Share:

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है। श्वेता हमेशा ही भाई से जुड़ी यादें फैंस के साथ साझा करती रहती है। हाल ही में श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेता साइंस और बच्चों की एजुकेशन पर बात करते नज़र आ रहे है। 

वीडियो में सुशांत ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे है। सुशांत वीडियो में कह रहे हैं अब टेक्नोलॉजी में तेजी से परिवर्तन आ रहे हैं और इसलिए बच्चों को उसके लिहाज से पढ़ाए जाने की आवश्यकता है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- बेजोड़ ज्ञान वाला इंसान। उम्मीद है कि हम सभी सुशांत की बुद्धिमानी और दूरदर्शिता का आधा भी हासिल कर पाएं। कृपया उनके नाम का उपयोग बांटने के लिए न करें... हमेशा एकजुट बने रहें।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर में मृत  मिले थे। अभिनेता के निधन को मुंबई पुलिस ने सुसाइड कहा था। जिसके उपरांत सुशांत केस की जांच ईडी, NCB और सीबीआई को सौंप दी गई। CBI अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

 

अक्षय कुमार को सेल्फिश बोलते हुए प्रियंका के एक्स मैनेजर ने बक दी गाली, कहा- "च *** या जैसे दिन भर पैसा-पैसा...."

फैंस के लिए तोहफा लाये जुबिन नौटियाल, 4 गाने होंगे रिलीज

वीडियो शेयर कर ऋतिक रोशन को एक्स-वाइफ ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -