गुरूवार के दिन किये गए इस काम से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न
गुरूवार के दिन किये गए इस काम से भगवान विष्णु होते हैं प्रसन्न
Share:

एक सप्ताह में सात दिन होते हैं और हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। ऐसे ही अगर गुरूवार की बात करें तो यह भगवान विष्णु जी को समर्पित है। इस दिन अगर आप भगवान विष्णु जी की आराधना करते है। तो यह दिन आपके लिए फलदायी भी साबित हो सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप इस दिन भगवान विष्णु की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा करें। तभी आपको इसका फल मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार कि पूजा से भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं?

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन सुबह-सुबह केले के पेड़ की पूजा कर उसके नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही केले के पेड़ पर चने की दाल चढ़ाना शुभ होता है। ब्राह्मणों का सम्मान करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। चने की दाल तथा केसर का मंदिर में दान करें, केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं।

कहा जाता है कि विष्णु भगवान की पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों को योग्य व्यक्तियों को दान करें। कुल पुरोहित का सम्मान करके आशीर्वाद प्राप्त करें एवं यथा शक्ति स्वर्ण का दान करें।

गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है, इसलिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग के वस्त्र पहने जाते हैं।

गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजें जैसे वस्त्र, अन्न का दान करना शुभ माना जाता है। सत्यनारायण कथा भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार को सत्यनारायण की कथा पढ़ते हैं।

 

भगवान विष्णु के चार हाथ का महत्व क्या आप जानते हैं?

तो इसी वजह से देखने को नहीं मिलता ब्रह्मदेव का मंदिर

विदेशों में मौजूद हैं हिन्दू धर्म के ये खूबसूरत मंदिर

भूलकर भी रविवार के दिन न तोड़ें तुलसी वरना..

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -