भगवान शिव का किया महारुद्राभिषेक
भगवान शिव का किया महारुद्राभिषेक
Share:

नर्मदापुरम/ब्यूरो। श्रावण माह की पूर्णिमा के अवसर पर नर्मदा नगरी में अनेक श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान शिव की पूजा अर्चना व महारुद्राभिषेक किया। शिवालयों में भी पंडित व पुजारियों के द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजन अर्चन महारुद्राभिषेक के बाद आरती की गई। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजन अभिषेक किए। पुजारियों के द्वारा पूजन अभिषेक के बाद भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। 

शहर के काले महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, इच्छापूर्ति महादेव मंदिर के अलावा अन्य अनेक शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोले की भक्ति में मंदिर से जुड़े हुए भक्त सेवा में लगे हुए थे। वहीं शिवार्चन समिति के द्वारा संपूर्ण श्रावण माह में किए जाने वाले रुद्राभिषेक का समापन हुआ। काले महादेव मंदिर में भी पूजन अर्चन व विशेष श्रृंगार किया गया। शिवालयों में वर्षा के बाद भी सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

घर-घर पूजन अभिषेक हुएः पूर्णिमा के विशेष मौके पर शिवभक्तों ने अपने घरों में मिट्टी के शिवलिंग बनाकर भगवान आदि देव महादेव की पूजन अभिषेक किए। इस दौरान परिवार के लोगों ने दूध, दही, घृत, शहद और शक्कर के पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया। कुछ लोगों ने अपने घरों में पंडितों को बुलाकर पूजन अभिषेक कराया। पं सोमेश परसाई के निवास पर पं गिरिमोहन गुरू के सेवाश्रम आश्रम में भी अनेक लोगों ने पहुंच कर शिवार्चन में हिस्सा लिया। इसी प्रकार सेठानी घाट के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भी 11 पंडितों ने पूरे श्रावण माह में पूजन अर्चन और रुद्राभिषेक किए।

गाय के साथ हुई ऐसी क्रूरता कि पढ़कर फट जाएगा कलेजा

'गुस्ताख-ए-नबी की एक ही सजा, सर तन से जुदा...', जाँच में जुटी पुलिस

300 करोड़ की लागत से बना डैम टूटने की कगार पर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -