भोले बाबा को करना है खुश तो करें इन 15 मन्त्रों का जाप
भोले बाबा को करना है खुश तो करें इन 15 मन्त्रों का जाप
Share:

सोमवार का दिन शिव को समर्पित होता है। कहा जाता है शिव पूजन सोमवार के दिन करें तो लाभ होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं शिव के 15 मंत्र। जी दरअसल इन मन्त्रों के जाप से आपको चारों तरफ से सफलता मिलेगी, इसके अलावा सुख, शांति, धन, समृद्धि, सफलता, प्रगति, संतान, प्रमोशन, नौकरी, विवाह, प्रेम और बीमारी में भी आप सोमवार को इन मंत्रों का जाप अवश्य करें आपको महालाभ होगा।

शिव के 15 चमत्कारिक मंत्र-

1. ॐ शिवाय नम:

2. ॐ सर्वात्मने नम:

3. ॐ त्रिनेत्राय नम:

4. ॐ हराय नम:

5. ॐ इन्द्रमुखाय नम:

6. ॐ श्रीकंठाय नम:

7. ॐ वामदेवाय नम:

8. ॐ तत्पुरुषाय नम:

9. ॐ ईशानाय नम:

10. ॐ अनंतधर्माय नम:

11. ॐ ज्ञानभूताय नम:

12. ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:

13. ॐ प्रधानाय नम:

14. ॐ व्योमात्मने नम:

15. ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:

 
इस शिव गायत्री मंत्र के साथ इन मंत्रों का जप अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है।

शिव गायत्री मंत्र : ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।।

आप किसी भी तरह के कर्ज में डूबे हुए हैं तो शिवजी को प्रणाम करते हुए 15 मंत्रों का जप करें। कर्ज निश्चित रूप से उतरेगा।

ॐ नम: शिवाय मंत्र का महत्व- कहा जाता है भगवान शिव जब अग्रि स्तंभ के रूप में प्रकट हुए तब उनके पांच मुख थे। जो पांचों तत्व पृथ्वी, जल, आकाश, अग्नि तथा वायु के रूप थे। जी हाँ और सर्वप्रथम जिस शब्द की उत्पत्ति हुई वह शब्द था ॐ बाकी पांच शब्द नम: शिवाय की उत्पत्ति उनके पांचों मुखों से हुई जिन्हें सृष्टि का सबसे पहला मंत्र माना जाता है यही महामंत्र है। जी हाँ और इसी से अ इ उ ऋ लृ इन पांच मूलभूत स्वर तथा व्यंजन जो पांच वर्णों से पांच वर्ग वाले हैं वे प्रकट हुए। आपको बता दें कि त्रिपदा गायत्री का प्राकट्य भी इसी शिरोमंत्र से हुआ, इसी गायत्री से वेद और वेदों से करोड़ो मंत्रों का प्राकट्य हुआ। जी हाँ और इस मंत्र के जाप से सभी मनोरथों की सिद्धि होती है। 

आज है सोम प्रदोष व्रत, इन मन्त्रों के जाप से पूरी होगी मनोकामना

आज है सोम प्रदोष व्रत, जरूर पढ़े यह कथा

आज है सोम प्रदोष व्रत, इस विधि से करें पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -