विजयादशमी पर्व पर निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी
विजयादशमी पर्व पर निकलेगी भगवान महाकाल की सवारी
Share:

उज्जैन/ब्यूरो। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर से विजयादशमी पर्व पर आज 05 अक्टूबर बुधवार को भगवान महाकाल बाबा जी की सवारी निकलेगी। अवंतिकानाथ शमी वृक्ष का पूजन करने दशहरा मैदान आएंगे। विदित हो दशहरे पर साल में एक बार भगवान महाकाल बाबा जी की सवारी नए शहर में आती है। 

दशहरे पर माता "जया विजया" व "अपराजिता" के साथ शमी वृक्ष का पूजन करने की मान्यता है। आजादी से पहले राजा महाराजा अपने-अपने राज्यों में इस परंपरा का निर्वहन किया करते थे। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान बाबा महाकाल उज्जैन के राजा हैं। इसलिए प्रतिवर्ष विजयादशमी पर्व पर वे "शमी वृक्ष" का पूजन करने नए शहर दशहरा मैदान आते हैं। इस बार आज 05 अक्टूबर बुधवार को दशहरा मनाया जाएगा। 

महाकाल मंदिर से आज शाम 04 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकलेगी। राजाधिराज महाकाल शाही ठाठ बाट के साथ चांदी की पालकी में सवार होकर फ्रीगंज स्थित दशहरा मैदान आएंगे। यहां कलेक्टर आशीष सिंह जी भगवान महाकाल बाबा की पूजा अर्चना करेंगे। पुजारियों द्वारा भगवान की और से शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। 

जानिए क्या है वर्ल्ड टीचर्स डे का इतिहास

Elina Ribakova ने विंबलडन चैम्पियनशिप में हासिल की जीत

विश्व यूथ शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पनामा को दी करारी मात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -