जगन्नाथ यात्रा को लेकर छाया उल्लास, आज करेंगे स्नान फिर होंगे बीमार
जगन्नाथ यात्रा को लेकर छाया उल्लास, आज करेंगे स्नान फिर होंगे बीमार
Share:

जमशेदपुर। देशभर में पुरी की श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर उल्लास छाया हुआ है। जगन्नाथपुरी के ही अलावा यह रथयात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भी निकाली जाती है। कुछ क्षेत्रों में इस्काॅन द्वारा यात्राओं का आयोजन किया जाता है तो कुछ क्षेत्रों में भगवान जगदीश और जगन्नाथ के मंदिरों से परंपरागत रथ को चलसमारोह के तौर पर निकाला जाता है। भगवान श्री जगन्नाथ के रथोत्सव की तैयारी जमशेदपुर में प्रारंभ हो चुकी है।

इस यात्रा का आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल कृष्ण पक्ष पूर्णिमा को होगा। यात्रा के पहले भगवान को महास्नान करवाया जाएगा। 25 जून को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस्काॅन की जमशेदपुर शाखा की ओर से महास्नान बिष्टुपुर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिर परिसर में होगा। इस्काॅन की जमशेदपुर शाखा के श्रीधाम गोविंद दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन शाम करीब 4 बजे स्नान करवाया जाएगा।

भगवान को स्नान करवाने के बाद भगवान बीमार हो जाऐंगे। भगवान को मंदिर के अलग कक्ष में रखा जाएगा। इस दौरान भगवान का औषधियों से उपचार होगा। जिसके बाद भगवान रथ में सवार होकर 25 जून को श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। यह तिथि आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया होगी। समिति संरक्षक शंभू मुखी ने कहा कि आश्रम में स्नान करवाने के लिए 21 कलश में पंचामृत भरा जाएगा। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया जाएगा। भगवान को गुलाबजल, गंगाजल, चंदन, दूध, दही आदि से स्नान करवाया जाएगा। दूसरी ओर आज सुबह 10 बजे भगवान श्री जगन्नाथ बेल्छडीह, कालीबाड़ी में स्नान करेंगे।

अखंड सौभाग्य की कामना से किया जाता है वट सावित्री पूजन

अमेरिका की पुस्तक में हिंदू धर्म की गलत व्याख्या पर मचा हंगामा

बच्चों ने धर्म को उतारा केनवास पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -