अपने जीवन में आज ही अपनाए गौतम बुद्ध के ये अनमोल प्रेरणादायक विचार
अपने जीवन में आज ही अपनाए गौतम बुद्ध के ये अनमोल प्रेरणादायक विचार
Share:

हर साल मनाई जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा इस साल 16 मई को मनाई जाने वाली है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान बुद्ध के प्रेरक कथन जो आप सभी को जरूर पढ़ने चाहिए और अपने जीवन में भी उतारने चाहिए।

* एक जग बूँद-बूँद कर के भरता है।
* अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पे केन्द्रित करो।
* स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।
* जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।


* तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
* अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें। दूसरों पर निर्भर ना रहे।
* किसी विवाद में हम जैसे ही क्रोधित होते हैं हम सच का मार्ग छोड़ देते हैं, और अपने लिए प्रयास करने लगते हैं।
* किसी जंगली जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से अधिक डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है, पर एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है।
* आपके पास जो कुछ भी है है उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए, और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिये। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती।


* घृणा घृणा से नहीं प्रेम से ख़त्म होती है, यह शाश्वत सत्य है।
* वह जो पचास लोगों से प्रेम करता है उसके पचास संकट हैं, वो जो किसी से प्रेम नहीं करता उसके एक भी संकट नहीं है।
* क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है, इसमें आप ही जलते हैं।
* मैं कभी नहीं देखता कि क्या किया जा चुका है; मैं हमेशा देखता हूँ कि क्या किया जाना बाकी है।

बुद्ध पूर्णिमा: अपने जीवन में जरूर अपनाए भगवान बुद्ध के ये अहम उपदेश

दुर्भाग्य दूर करने के लिए वैशाख पूर्णिमा पर करें यह आसान टोटका

वैशाख पूर्णिमा पर राशि के अनुसार करें दान, हो जाएंगे मालामाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -