विदेश भाग सकती है राधे माँ, पुलिस ने जारी किया नोटिस
विदेश भाग सकती है राधे माँ, पुलिस ने जारी किया नोटिस
Share:

मुंबई: विवादों से नाता रखने वाली और खुद को देवीय रूप बताने वाली राधे मां अब कानून के शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने राधे मां के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जानकारी मिली है की राधे मां विदेश भागने की तैयारी में है, इसे देखते हुए ही ये नोटिस जारी किया गया है। महिला उत्पीड़न को लेकर पुलिस में दर्ज केस को लेकर राधे मां चर्चा में हैं।

एक महिला की शिकायत पर राधे मां पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। उन्हें पुलिस कभी भी पूछताछ के लिए थाने बुला सकती है, उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। वहीं आज मुंबई की वकील फाल्गुनी ने राधे मां के खिलाफ लिखित में बोरिवली थाने में शिकायत दी है। इसका आरोप है कि राधे मां ठगी करती हैं। दरअसल, मुंबई के बोरीवली इलाके में रहने वाली निक्की गुप्ता की ओर से राधे मां सहित 7 लोगों पर मुकदमा दायर किया गया है।

निक्की गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जब से राधे मां उसकी जिंदगी में आई हैं, उसकी जिंदगी नर्क से भी बदतर हो गई है। निक्की ने आरोप लगते हुए कहा कि राधे मां ने उनका उत्पीड़न किया और उनकी वजह से बसी-बसाई जिंदगी बर्बाद हो गई।

हाल ही में राधे माँ पर दहेज़ प्रताड़ना के साथ ही कई संगीन आरोप लग चुके है जिसके चलते बहुत जल्द राधे माँ गिरफ्तार हो सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -